भाजपा ने देश में बदले सियासी रिवाज, अब प्रदेश में भी बदलेंगे रिवाज : भाजपा

Spread the love

शिमला,सुरेंद्र राणा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, सह चुनाव प्रभारी देवेंद्र सिंह राणा , मंत्री सुरेश भारद्वाज और संगठन महामंत्री पवन राणा ने भाजपा कानून और कानूनी मामलों प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित एक संगोष्ठी में भाग लिया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रकोष्ठ के प्रदेश संजोयक अंशुल बंसल द्वारा की गई।सुरेश कश्यप ने कहा की भाजपा ने राजनीतिक इतिहास को बदला है, हिमाचल से टोपियों की राजनीति को समाप्त कर विकास का एक नया अध्याय हिमाचल प्रदेश में लिखा गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार ने सामाजिक सुरक्षा की दृष्टि से अनेकों योजनाएं चलाई है जिसको आने वाले पीढ़ियां भी याद रखेगी। सामाजिक सुरक्षा की दृष्टि से हिमाचल पूरे देश में नंबर 1 है।

प्रधानमंत्री ने देश की सुरक्षा को सशक्त बनाया है और यह इतिहास में पहली बार हुआ है की चीन ने भी भारत की भूमि से अपने कदम पीछे खींच लिए।

यह केवल इस लिए है क्योंकि हमारे देश में एक शक्तिशाली नेतृत्व है।मोदी जी के मार्गदर्शन में भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था बन गया है।

देविंद्र सिंह राणा ने कहा की कांग्रेस पार्टी को लोकतंत्र का मतलब पता ही नहीं है, कांग्रेस पार्टी परिवारवाद से ग्रस्त है।

देश में 2014 के बाद सियासी रिवाज बदले है और इस बार 2022 के चुनावों में हिमाचल में भी रिवाज बदलेंगे, प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा हिमाचल में सरकार बना रही है और कांग्रेस पार्टी पहले ही हार मान चुकी है।

भाजपा के कार्यकर्ता भाग्यशाली है की उनके पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर जैसा सशक्त नेतृत्व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *