पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा: हिमाचल विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजधानी शिमला में पार्टियों के साथ-साथ जनता भी एक्शन मोड में आ गई है। हिमाचल में आम आदमी पार्टी पहली बार चुनावी मैदान में उतर रही है, जिसका हिमाचल में स्वागत पोल खोल रैली के रूप में होगा। 29 अक्टूबर को पंजाब का कर्मचारी वर्ग केजरीवाल को OPS बहाली का वादा याद दिलाने के लिए धरना प्रदर्शन करेगा।
पंजाब के कर्मचारियों का कहना है कि AAP ने पंजाब में चुनाव के दौरान यह वादा किया था कि पार्टी के सत्ता में आते ही ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल की जागीगी, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया। AAP ने पंजाब के कर्मचारियों के साथ भद्दा मज़ाक किया है, यही प्रयास अब हिमाचल प्रदेश में भी किया जा रहा है।
पंजाब CPF कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष सुखजीत सिंह ने द AAP पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब में फरवरी महीने में चुनाव का ऐलान जब हुआ तो भगवत मान ने सत्ता में आने के बाद OPS बहाल करने का वादा किया था, लेकिन अब इस पर कर्मचारियों से बात तक नहीं करते। अब यही वादा पार्टी हिमाचल में भी कर रही है। इसलिए पंजाब का कर्मचारी 29 अक्टूबर को शिमला में AAP के पार्टी ऑफिस का घेराव करेगा। इस रैली में हर डिपार्टमेंट में काम कर रहा कर्मचारी भाग लेगा और आम आदमी पार्टी के खोखले वादों की पोल खोलेगा।
