शिमला, सुरेन्द्र राणा:हिमाचल प्रदेश देश भर में गेहूं और हल्दी पर सबसे ज्यादा न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) देने वाला राज्य बन गया है।
गेंहू पर 60 रुपए और हल्दी पर 90 रुपए किसानों को दिए जा रहे हैं। जिसके लिए विभाग ने खरीद केंद्र बनाकर प्राकृतिक खेती से उगाई गई गेहूं और हल्दी कि खरीद शुरू कर दी है। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए राज्य भर में किसानों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। कृषि विभाग ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए 15 मई से 15 जून तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। वी ओ : कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने बताया कि देशभर में हिमाचल पहला राज्य है जहां गेहूं पर सबसे ज्यादा न्यूनतम समर्थन मूल्य 60 रुपए दिया जा रहा है। वहीं हल्दी पर 90 रुपए प्रति किलो और मक्की की खरीद पर 40 रुपए प्रति किलो के हिसाब से किसानों को पैसे दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में राज्य सरकार तेजी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस बावत कृषि विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए गए हैं।
हिमाचल में कोंग्रेस संगठन को लेकर भी कैबिनेट मंत्री चंद्र कुमार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान इस पूरे मसले पर गंभीरता से काम कर रही है, की बार मुख्यमंत्री इसपर बात करने दिल्ली भी जा चुके हैं। संगठन बनाए जाने से पहले सभी से राय ली जा रही है।
हिमाचल में जल्द ही कोंग्रेस कमेटी में नियुक्तियां हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि आज ही मुख्यमंत्री सुक्खू से इसपर बात की है, हिमाचल में कोंग्रेस की कार्यकारिणी भंग हुए 6 महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है। ऐसे में जल्द ही सभी ब्लॉक, जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां हो जाएंगी। उन्होंने संगठन में एक व्यक्ति एक पद के फार्मूले पर काम करने की नसीहत भी दी। आगामी कुछ महीनों में पंचायतीराज के चुनाव भी आने हैं, ऐसे में ये जरूरी है कि जल्द ही संगठन में नियुक्तियां हों और वो पूरी तरह से कार्यशील होना चाहिए।
+ There are no comments
Add yours