शिमला, सुरेन्द्र राणा;संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर को लेकर देशभर में भाजपा कांग्रेस पर हमलावर है जिसके जवाब में कांग्रेस पार्टी ने भी बीजेपी के खिलाफ रणनीति तैयार कर ली है।25 अप्रैल को देश भर के साथ हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस पार्टी व सरकार मिलकर भाजपा के खिलाफ अम्बेडकर चौक चौड़ा मैदान शिमला में संविधान बचाओ रैली करेगी जिसमें भाजपा के खिलाफ हमला बोला जायेगा। इसी को लेकर आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय शिमला में बैठक हुई जिसमें सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित मंत्री विधायक और निगमों बोर्डों के अध्यक्ष उपाध्यक्ष मौजूद रहे।
बैठक को लेकर जानकारी देते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि बीजेपी भीम राव अम्बेडकर को लेकर जनता के बीच झूठ फैलाने का काम कर रही है। ऐसे में भाजपा के भ्रामक प्रचार का कांग्रेस मुंह तोड़ जवाब देगी जिसके लिए कांग्रेस पार्टी ने संविधान बचाओ अभियान शुरू कर रही है।25 अप्रैल को शिमला में चौड़ा मैदान में रैली होगी उसके बाद जिला, विधान सभा स्तर पर संविधान बचाओ अभियान चलेगा और एक साल तक अभियान को गांव तक चलाया जाएगा।
वहीं बैठक में पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा देश भर में झूठ फैलाने का काम कर रही है।हिमाचल आकर भाजपा के केंद्रीय राज्य मंत्री झूठ बोलने का काम करते हैं।कांग्रेस की सरकार आने के बाद कामों में तेजी आई है। भूमि अधिग्रहण न होने के जो आरोप केंद्रीय मंत्री लगा रहे हैं वह बेबुनियाद हैं बल्कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद प्रोजेक्ट्स में तेजी आई है। डबल इंजन की सरकार में प्रदेश के हितों को लुटाने का पूर्व में काम हुआ।बल्क ड्रग पार्क में भी हिमाचल प्रदेश की संपदा को लूटने की कोशिश की गई। कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के बाद हिमाचल की संपदा को बचाने का काम किया। भाजपा देश भर में अम्बेडकर को लेकर भी गलत प्रचार कर रही है जिसके खिलाफ कांग्रेस करारा जवाब देगी, बैठक में भी तमाम विषयों को लेकर रणनीति तैयार की गई।
+ There are no comments
Add yours