उपभोक्ताओं को राशन डिपुओं में अप्रैल में मिलेगा सस्ता रिफाइंड और सरसों तेल

0 min read

शिमला, सुरेन्द्र राणा: हिमाचल प्रदेश के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को अगले महीने से डिपुओं में एक लीटर रिफाइंड और एक लीटर सरसों तेल मिलेगा। खाद्य आपूर्ति निगम ने रिफाइंड तेल का टेंडर फाइनल कर सरकार को मंजूरी के लिए भेज दिया है। पांच कंपनियां टेंडर में शामिल हुई थीं। अब सरकार को मंजूरी मिलने के बाद खाद्य आपूर्ति निगम सप्लाई ऑर्डर जारी करेगा। खाद्य आपूर्ति निगम ने दाल चना का सप्लाई ऑर्डर भी जारी कर दिया है। यह ऑर्डर केंद्रीय एजेंसी एनसीसीएफ को दिया गया है। अगले सप्ताह के भीतर दाल चना की सप्लाई शुरू हो जाएगी। यह ऑर्डर तीन महीने के लिए किया गया है।

हिमाचल में साढ़े 19 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता हैं। प्रदेश सरकार की ओर से उपभोक्ताओं को तीन दालें (मलका, माश और दाल चना) दो लीटर तेल (सरसों), चीनी और नमक प्रदेश सरकार सब्सिडी पर दे रही है। गेहूं और चावल केंद्र सरकार हिमाचल के उपभोक्ताओं को सब्सिडी पर दे रहा है। गेहूं की पिसाई प्रदेश सरकार करती है।

ऐसे में उपभोक्ताओं को डिपो में आटा दिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि छह महीने पहले उपभोक्ताओं को एक लीटर रिफाइंड और एक लीटर सरसों तेल मिलता था। इसके बाद से उपभोक्ताओं को सरसों तेल ही दिया जा रहा है। हिमाचल के राशनकार्ड उपभोक्ताओं ने प्रदेश सरकार ने रिफाइंड तेल की भी डिमांड की थी। इसके चलते सरकार ने टेंडर किया है। अब प्रदेश सरकार को इस पर फैसला लेना है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours