हिमाचल में भारी हिमपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट, सैलानियों के लिए खुशखबरी; जानें मौसम अपडेट

1 min read

हिमाचल में भारी हिमपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट, सैलानियों के लिए खुशखबरी

शिमला, सुरेन्द्र राणा:हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने हिमाचल के कुछ क्षेत्रों में 27 दिसंबर से अगले 48 घंटे तक भारी बर्फबारी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 29 और 01 जनवरी 2025 को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना है। बता दें कि बर्फबारी से न सिर्फ सैलानी खुश हैं, बल्कि राज्य की पर्यटन कारोबारी का भी इसका फायदा मिल रहा है।

शीतलहर की चेतावनी, यहां तापमान माइनस में

मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के निचले व मैदानी इलाकों में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान की तो प्रदेश के सात शहरों का पारा माइनस में है। प्रदेश में ताबो -12.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। इसके अलावा कुकुमसेरी में -7.8 डिग्री सेल्सियस, समदो में -8.5, भुतंर में -0.9, बजौरा में -0.7, कल्पा में -1.6, मनाली में -1.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

पर्यटक बर्फबारी के ले रहे मजे

वर्षों बाद मनाली पहुंचे हजारों पर्यटकों ने इस साल व्हाइट क्रिसमस मनाया। शहर में भले ही बर्फ नहीं है, लेकिन सोलंगनाला, अटल टनल, सिस्सू और कोकसर पहुंचकर पर्यटकों ने बर्फ के बीच व्हाइट क्रिसमस का आनंद लिया। पर्यटकों ने स्कीइंग जैसी शीतकालीन खेल के साथ पैराग्लाडिंग का भी लुत्फ उठाया। अटल टनल बुधवार को भी ब्लैक आइस के कारण आम वाहनों के लिए बंद रही।

सोलंगनाला में पर्यटकों की अधिक भीड़ देखने को मिली। हालांकि, फोर बाई फोर वाहनों को सोलंगनाला से आगे जाने की अनुमति थी। इसमें कुछ पर्यटक फोर बाई फोर वाहनों में सिस्सू, कोकसर और अटल टनल के नॉर्थ और साउथ पोर्टल में भी पहुंचे। दिल्ली से आए पर्यटक शिवाशीष ने बताया कि बर्फ देखना उनके लिए सपने से कम नहीं है। उनके लिए क्रिसमस का यह त्योहार यादगार बन गया। उन्होंने सोलंगनाला में स्कीइंग का भी मजा लिया।

मुंबई के सौरभ ने बताया कि वह पत्नी के साथ हनीमून मनाने मनाली आए हैं। उनका हनीमून बर्फबारी ने यादगार बना दिया। सोलंगनाला में उन्होंने व्हाइट क्रिसमस का खूब मजा लिया। हिमाचल विंटर गेम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष लुदर चंद ने बताया कि सोलंगनाला बर्फ से गुलजार है। लगभग आधा फीट बर्फ के बीच पर्यटकों ने जमकर मस्ती की।

 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours