सीएम सुखविंदर सिंह ने पूर्व की भाजपा सरकार पर साधा निशाना बोले डबल इंजन की सरकार ने लुटाया प्रदेश का खजाना

शिमला, सुरेंद्र राणा: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के टूटू में 4.50 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित विनियमित मण्डी और हीरानगर में 6.67 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित बौद्धिक रूप से दिव्यांग बच्चों के विशेष आवासीय विद्यालय का उद्घाटन किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू ने पूर्व की जय राम सरकार पर बड़ा जुबानी हमला बोला है सुखविंदर सिंह ने कहा कि 2015 में कांग्रेस की सरकार के दौरान हुए शिलान्यास का अब उद्घाटन हो रहा हैं लेकिन डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश को लुटाने के अलावा कुछ नहीं किया।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार कहाने वाली भाजपा ने प्रदेश का खजाना लूटाने का काम किया। बीजेपी के समय में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भारी गिरावट आई। लेकिन अब कांग्रेस सरकार ने इसके लिए विस्तृत योजना तैयार की हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य को वर्ल्ड क्लास बनाने के लिए सरकार महत्वपूर्ण बदलाव करने जा रही है।

वहीं सरकार के दो साल के कार्यकाल के खिलाफ विपक्ष के द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन को लेकर सीएम ने कहा कि बीजेपी पांच गुटों में बंटी हुई हैं। ये बीजेपी में होड़ की लड़ाई चली है और अलग अलग प्रदर्शन किये जा रहे हैं हैं। उन्हें बताना चाहिए कि प्रदेश का जो खजाना भाजपा ने चुनावो से छह महीने पहले लुटाया उससे जनता को क्या फायदा हुआ है।

 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours