शिमला, सुरेंद्र राणा:प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की आज तीसरी पुण्यतिथि है। इस मौके पर कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में उन्हें याद किया गया। कांग्रेस विधायक नंदलाल, महासचिव यशवंत छाजटा सहित अन्य कांग्रेसकार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित की।

कोग्रेस विधायक एवम वित्त विभाग के अध्यक्ष नंद लाल ने कहा कि आज वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि है उन्हें याद कर रहे है। वीरभद्र सिंह ने 65 साल तक प्रदेश की सेवा की। सांसद बने और उसके बाद छह बार मुख्यमंत्री रहे।

उन्होंने विकास के नए आयाम स्थापित किए और प्रदेश के हर कोने का विकास किया। उन्होंने बताया कि स्वास्थ के क्षेत्र में वीरभद्र सिंह ने अभूतपूर्व कार्य किए। मेडिकल कालेज बनाने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ किया।

जनता का उनके प्रति काफी स्नेह था उसी का परिणाम है कि वे 6 बार मुख्यमंत्री बने ओर लोग आज भी उन्हें याद करते हैं। उनके द्वारा किए विकास कार्य को जनता कभी भुला नही सकती है और हमेशा उन्हें याद रखा जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *