देहरा, सुरेंद्र राणा:देहरा के भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह ने कहा है कि देहरा में कांग्रेस केवल दुष्प्रचार कर रही है। डेढ़ वर्ष में ही प्रदेश की जनता ने कांग्रेस सरकार को नकार दिया है। देहरा में भाजपा मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है, जबकि कांग्रेस मजबूरी में भटक रही है। उन्होंने कहा कि देहरा की जनता होशियार है। वे सुक्खू के जुमलों में फंसने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू देहरा की जनता से यह कह रहे हैं कि पहले मेरी पत्नी को जीताओं मैं फिर देहरा का विकास करुंगा।

भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह ने कहा कि उपचुनाव में देहरा से सुक्खू सरकार को कड़ी चुनौती मिल रही है। उन्होंने कहा कि आज हालात यह है कि प्रदेश की जनता सुक्खू को मुख्यमंत्री मानने से इंकार कर रही है। जनता भी बोल उठी है कि जो व्यक्ति सरकार नहीं चला सकता उसे तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। कांग्रेस सरकार के मंत्रियों व विधायकों सहित संगठन में भी भारी फूट देखी जा रही है।

सरकार में अपनी डफली अपना राग चला हुआ है। सरकार के नुमाईंदे ही अपनी सरकार से परेशान हैं। होशियार सिंह ने कहा कि देहरा की जनता सच्चाई के साथ चली हुआ है। उन्होंने कहा कि जनता को देहरा क्षेत्र का विधायक चाहिए, दूसरे क्षेत्र का नहीं जिसे बाद में जनता ढूंढती फिरे।

होशियार सिंह ने कहा कि जनता उन्हें अपना पूरा समर्थन और अपना आशीर्वाद दे रही है। उन्होंने कहा कि सुक्खू देहरा की जनता को डराने-धमकाने का काम कर रहे हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि मुख्यमंत्री सुक्खू देहरा में मतदान से पहले ही चुनाव हार चके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *