Tuesday, July 2, 2024
Homeराजनीतिभाजपा को सत्ताने लगा उप-चुनाव में हार का डर.. हरिकृष्ण हिमराल

भाजपा को सत्ताने लगा उप-चुनाव में हार का डर.. हरिकृष्ण हिमराल

शिमला, सुरेंद्र राणा: भाजपा नेताओं की अनैतिक सता की लालसा ने प्रदेश के तीन अन्य विधानसभा क्षेत्रों की जनता को भी असामायिक उप-चुनाव का दंश झेलने को मजबूर किया है,

प्रदेश कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल ने भाजपा नेताओं की नीयत और नीति पर सवाल करते हुए कहा कि हार की डर से बोखालए भाजपा नेता अब विधानसभा क्षेत्र के लिए भी अलग संकल्प पत्र जारी कर जनता को गुमराह करने का नाकाम प्रयास कर रहे हैं।

देश एवं प्रदेश में भाजपा की गिरती लोकप्रियता इसी बात का जीता जागता सबूत है।

हिमराल ने भाजपा नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा आज नालागढ़ उप-चुनाव में हार को देखते हुए विकास याद आ रहा है और संकल्प पत्र जारी कर रहे है एक बार फिर जनता को ठगने का नाकाम प्रयास किया जा रहा है जबकि कांग्रेस की सूक्खु सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की रफ्तार पर रोक लगा कर उप-चुनाव करवाने का कारनामा भी भाजपा ने किया है ऐसे में नालागढ़ की जनता भाजपा को कैसे माफ् करेगी।

उपाध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल ने कहा नालागढ़ की पढ़ी-लिखी जनता ये जानती है कि उप चुनाव करवाने का असली दोषी कौन है।

हिमराल ने कहा कि निर्दलीय विधायक को जनता जीत कर 5 साल के लिए अपने हकों की पैरवी के लिए विधानसभा भेजा लेकिन भाजपा ने अनैतिक प्रलोभन देकर पार्टी में शामिल किया और इस्तीफा दिलाकर उप-चुनाव करवाने का अनैतिक काम किया जिसे वहां की जनता देख रही है और भाजपा को इस करतूत के लिए कभी माफ नहीं करेगी।

हिमराल ने आगे कहा कि चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की करारी हार ही जनता जनार्दन का फैसला होगा।

नालागढ़ की जनता प्रदेश में लोकतांत्रिक मूल्यों पर गठित सूक्खु की सरकार का भरपूर समर्थन करेगी और भाजपा को एक बड़ा सबक चुनाव नतीजों के माध्यम से देगी।

हिमराल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू ने डेढ़ साल के कार्यकाल में महिलाओं को 1500 रुपये देने ओल्ड पेंशन लागू करने और पुलिस में महिलाओं को 30% कोटा आरक्षित करने जैसे कई ऐतिहासिक फैसलों पर नालागढ़ की प्रबुद्ध जनता मोहर लगाएगी,

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

129451
Views Today : 652
Total views : 444127

ब्रेकिंग न्यूज़