मित्रों की सरकार में , महिलाओं के लिए असुरक्षित वातावरण : योगी

1 min read

ऊना, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा वंदना योगी ने कहा की कांग्रेस राज में मित्रो की सरकार ने प्रदेश में महिलाओं के लिए एक असुरक्षित वातावरण पैदा कर दिया है, जहां महिला प्रतिदिन अपने आप को और असुरक्षित महसूस करती है।

प्रतिदिन महिलाओं के साथ पूरे प्रदेश भर में छेड़छाड़, दुष्कर्म और हत्या के मामले सामने आ रहे हैं और यह सरकार मौन है। जो सरकार व्यवस्था परिवर्तन के लिए आई थी, वह खुद ही परिवर्तित हो गई और अब पति, पत्नी और मित्रों की सरकार को सुनना भी बंद हो गया है। प्रदेश की मातृशक्ति प्रदेश सरकार से अपनी सुरक्षा की गुहार लगा रही है पर प्रदेश सरकार टस से मस नहीं हो रही है।

उन्होंने कहा की महिला थाना ऊना के तहत युवती ने एक युवक पर दुराचार करने और उसके तीन रिश्तेदारों पर जबरदस्ती करने के आरोप लगाए हैं। इसी प्रकार हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के एक सरकारी स्कूल में नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ की शर्मनाक घटना सामने आई है, मंडी जिला के जोगेंद्रनगर के लडभड़ोल क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल के मुख्य शिक्षक पर स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ करने के संगीन आरोप लगे हैं।

शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र के एक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की 11 छात्राओं के साथ छेड़छाड़ मामले में पुलिस मुख्यालय ने जिला शिमला पुलिस पहुंचा जिसको लेकर अब पुलिस मुख्यालय ने भी जांच बैठाई है। धर्मशाला में एक महिला के ऊपर चाकू से 6 बार वार किया गया। अगर हम मामलों के बारे में विस्तृत जानकारी देने लगे तो 1 साल के 365 दिन निकल जाएंगे पर यह सूची काम नहीं होगी।

उन्होंने कहा की कांग्रेस की यह सरकार सुपर फ्लॉप है और उनकी फिल्म ज्यादा देर चलने वाली नहीं है। जब से कांग्रेस पार्टी की मितमंडली सत्ता में आए हैं केवल मात्र अपने बारे में ही सोच रही हैं, अपने मित्रों को घर, गाड़ी, बंगला, कैबिनेट रैंक, सिक्योरिटी सब देने का प्रयास किया जा रहा है और जहां-जहां जनता अपने आप को सुरक्षा देने की बात कर रही है उसे बात को सुना ही नहीं जा रहा है, ना उसे पर सरकार का कोई प्रतिनिधि कोई जवाब देता है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours