Friday, June 28, 2024
Homeराजनीतिसरकार की तानाशाह से बने उपचुनाव के हालात, इसके लिए मुख्यमंत्री ज़िम्मेदार...

सरकार की तानाशाह से बने उपचुनाव के हालात, इसके लिए मुख्यमंत्री ज़िम्मेदार : काजल

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक पवन काजल ने कहा कि यह उपचुनाव मुख्यमंत्री की तानाशाही की वजह से हो रहे हैं। जो भी हालत बने हैं उसके ज़िम्मेदार मुख्यमंत्री स्वयं हैं। जिस तरीक़े की बर्बरता उन्होंने विधायकों के साथ की उसकी वजह से होशियार सिंह समेत अन्य विधायकों ने अपनी विधायकी से इस्तीफ़ा दे दिया। मुख्यमंत्री ज़बरदस्ती अपनी बात मनवाना चाहते हैं। जो वह चाहें निर्दलीय विधायक हो या उनकी पार्टी के विधायक। यह ज़बरदस्ती संभव नहीं है। लोकतंत्र में विधायक अपने लोगों के हितों के साथ रहेगा, मुख्यमंत्री के निजी हितों के साथ नहीं। बीते दिनों ही पूरे प्रदेश ने देखा कि कांग्रेस के एक नेता ने आरोप लगाए कि उन्हें आठ घंटे बंधक बनाकर मुख्यमंत्री ने अपनी बातें मनवाने की कोशिश की। विपक्ष सरकार की इस तानाशाही के ख़िलाफ़ शुरू से ही आवाज़ उठा रहा है। पवन काजल ने कहा कि यह कोई पहला मामला नहीं है जब मुख्यमंत्री की तानाशाही के ख़िलाफ़ सरकार से आवाज़ उठी हो। इसके पहले कैबिनेट के मंत्री रोते हुए इस्तीफ़ा देने की घटना को पूरे प्रदेश ने देखा। कैबिनेट की बैठक से एक मंत्री रोते हुए बाहर निकल रहे हैं और दूसरे मंत्री उन्हें मनाते हुए अंदर ले जा रहे हैं। विधायक से लेकर पार्टी के नेता और अध्यक्ष तक मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के काम-काज और विकास न करने को लेकर उंगली उठा रहे हैं। सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग को ठगने का काम किया है। सरकार को आज पूरे प्रदेश ने नकार दिया है। 68 में से 61 सीटें भारतीय जनता पार्टी जीत गई। मुख्यमंत्री अपने हल्के की सीट पर हार गये हैं। इस बार के विधान सभा उपचुनावों में भाजपा सभी सीटें जीतेगी।

विधायक काजल ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह के लिए वोट मांगते हुए कहा कि देहरा से जनता भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह को आशीर्वाद देती है और भाजपा को जताती है तो बहुत जल्दी ही प्रदेश को इस तानाशाही से मुक्ति मिलेगी। प्रदेश में विकास के कामों पर ताला लगाने वाली, युवाओं, महिलाओं, किसानों, बाग़ानों से धोखा करने वाली कांग्रेस सरकार भी नहीं रहेगी। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी और विकास के काम फिर उसी रफ़्तार से चलेंगे।

प्रदेश में क़ानून व्यवस्था ध्वस्त, चरम पर अराजकता, मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी बचाने में व्यस्त।

विधायक पवन काजल ने कहा कि प्रदेश में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। कोर्ट परिसर के पास दिन दहाड़े गोलियां चल रही हैं। लोगों की बेरहमी से हत्या हो रही है। बच्चियां भी सुरक्षित नहीं हैं। प्रदेश में ऐसी आपराधिक घटनाएं हो रही है जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। इस तरह की घटनाओं से देवभूमि की छवि ख़राब हो रही है। लेकिन मुख्यमंत्री को सिर्फ़ अपनी कुर्सी बचाने से मतलब है। उनका सारा फोकस अपनी कुर्सी बचाने पाए है। प्रदेश के लोगों से उनके कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि देवभूमि के इस तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार क़ानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रभावी कदम उठाए।

 

 

 

 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

126970
Views Today : 180
Total views : 440214

ब्रेकिंग न्यूज़