शिमला, सुरेंद्र राणा: राजधानी शिमला में शुक्रवार को 10 साल अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे पहले वर्ष 2014 में जून में ही अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था। भीषण गर्मी के बीच हिमाचल के आठ जिले ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन, सिरमौर, शिमला और मंडी लू की चपेट में आ गए हैं। शुक्रवार को प्रदेश के 9 क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री पार रहा। मैदानी क्षेत्रों के साथ अब पहाड़ों में भी सूरज आग उगल रहा है। अधिकांश क्षेत्रों में गर्मी ने जनजीवन बेहाल कर दिया है।

शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्र गर्मी से खूब तपे। शुक्रवार इस सीजन का प्रदेश के सभी क्षेत्रों में सबसे ज्यादा गर्म दिन रहा। धर्मशाला, ऊना, कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा और मनाली में दो साल बाद जून में सबसे अधिक पारा रिकॉर्ड हुआ। हिमाचल के सभी क्षेत्रों में 17 जून तक गर्मी का प्रकोप जारी रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान तापमान में और अधिक बढ़ोतरी दर्ज होने का पूर्वानुमान है। 18 जून से प्रदेश में प्री मानसून की बौछारें पड़ने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने की संभावना है। जून के आखिरी हफ्ते तक प्रदेश में मानसून के प्रवेश आने के आसार जताए गए हैं।

क्षेत्र अधिकतम तापमान

नेरी 46.7

ऊना 43.6

धौलाकुआं 43.2

बिलासपुर 43.1

हमीरपुर 41.8

कांगड़ा 41.2

बरठीं 40.9

सुंदरनगर 40.8

चंबा 40.4

मंडी 39.4

नाहन 39.0

सोलन 37.5

धर्मशाला 37.0

शिमला 31.0

मनाली 29.2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *