Sunday, June 30, 2024
Homeब्रेकिंग न्यूज़कांग्रेस सरकार के मंत्री और बड़े नेताओं की सीटों पर भाजपा को...

कांग्रेस सरकार के मंत्री और बड़े नेताओं की सीटों पर भाजपा को बढ़त

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल कांग्रेस के बड़े चेहरे पार्टी को लीड दिलवाने में कामयाब नहीं हो पाए हैं। प्रदेश सरकार के तमाम मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों को लीड मिली है। इतना ही नहीं, कांग्रेस के स्टार प्रचारक जहां प्रचार जिन सीटों पर पहुंचे थे, वहां लीड भाजपा के खाते में गई है। हालांकि प्रियंका गांधी के रोड शो वाली विधानसभा उपचुनाव की सीटों पर कांग्रेस जरूर जीत दर्ज करने में कामयाब रही है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के विधानसभा क्षेत्र नादौन में भी भाजपा को 2143 वोट की लीड मिली है। हालांकि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री हरोली में कांग्रेस को 1535 मतों की लीड दिलवाने में कामयाब रहे हैं। इसके अलावा शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर जुब्बल कोटखाई में 6477 और सीपीएस मोहनलाल ब्राक्टा रोहड़ू में 9045 मतों की लीड कांग्रेस को दिलवा पाए।

नादौन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के क्षेत्र में भाजपा को 2143 की लीड, विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया के भटियात में भाजपा को 13166 की लीड, स्वास्थ्य मंत्री मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल के सोलन में भाजपा को 5116 की लीड, उद्योग मंत्री हर्षबर्धन चौहान के शिलाई में भाजपा को 2317 की लीड, विक्रमादित्य सिंह के शिमला ग्रामीण में भाजपा को 6448 की लीड, मंत्री अनिरूद्ध सिंह के कुसुम्पटी में भाजपा को 5873 मतों की लीड, मंत्री यादविंद्र गोमा के जयसिंहपुर में 8833 भाजपा को लीड, मंत्री राजेश धर्माणी के घुमारवीं में 13573 की लीड, विस उपाध्यक्ष विनय कुमार के श्री रेणुकाजी में भाजपा को 4485 मतों की लीड मिली है। भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सराज में भाजपा को 14698, जबकि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल के नाहन विस क्षेत्र में भाजपा को 7939 मतों की बढ़त मिली है।

हिमाचल में स्टार प्रचारक के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और योगी आदित्यनाथ ने दौरा किया, जबकि कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े समेत अन्य नेताओं ने दौरा किया था। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाहन और मंडी सदर में जनसभा की थी। इनमें से नाहन में भाजपा को 7939 और मंडी में 15 हजार 515 वोट की लीड मिली है। राहुल गांधी ने भी नाहन में जनसभा की थी, लेकिन इसका पार्टी को कोई फायदा होता नजर नहीं आया। अमित शाह ने धर्मशाला और ऊना में जनसभा की थी।

इनमें से धर्मशाला में लोकसभा चुनाव में 13251 और विधानसभा में 5526 मतों की लीड भाजपा को मिली है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंडी और सोलन संसदीय क्षेत्र में जनसभा और रोड शो किए थे। इनमें कांग्रेस को उपचुनाव में प्रियंका गांधी के दौरों का फायदा मिला है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

128195
Views Today : 787
Total views : 442363

ब्रेकिंग न्यूज़