Sunday, July 7, 2024
Homeराजनीतिहिमाचल में कांग्रेस और बीजेपी चार चार, जानिए किसे मिले कितने वोट

हिमाचल में कांग्रेस और बीजेपी चार चार, जानिए किसे मिले कितने वोट

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने चारो सीटो पर जीत दर्ज की है जबकि बीजेपी उपचुनाव में महज दो सीट ही जीत पाई है। जिसके बाद विधानसभा में कांग्रेस 38 के आंकड़े पर पहुंच गई है।

हिमाचल प्रदेश की चारों संसदीय क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों को जीत प्राप्त हुई। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार डॉ. राजीव भारद्वाज को 632793 व कांग्रेस उम्मीदवार आनन्द शर्मा को 380898 वोट मिले, जबकि 6372 ने नोटा का बटन दबाया।

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को 607068 व कांग्रेस के सतपाल रायजादा को 424711 वोट मिले, जबकि 5178 ने नोटा को चुना।

मंडी संसदीय क्षेत्र में भाजपा प्रत्यशी कंगना रनौत 537022 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह को 462267 वोट प्राप्त हुए। इसके अतिरिक्त 5645 ने नोटा का विकल्प चुना।

शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा के सुरेश कश्यप को 519748 जबकि कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी को 428297 वोट मिले और 5930 ने नोटा का विकल्प चुना।

वन्ही छः विधानसभा क्षेत्रों के उप-चुनावों में चार कांग्रेस व दो भाजपा के प्रत्याशी चुनाव जीते।

धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने 28066 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के देवेन्द्र सिंह जग्गी को हराया, जिन्हे 22540 मत प्राप्त हुए।

निर्दलीय प्रत्याशी राकेश चौधरी को 10770, सतीश कुमार को 422 तथा नोटा को 482 मत मिले।

लाहौल-स्पिति विधानसभा

लाहौल-स्पिति विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की प्रत्याशी अनुराधा ने 9414 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय डॉ. राम लाल मारकण्डा को हराया, जिन्हें 7454 मत प्राप्त हुए।भाजपा के रवि ठाकुर को 3049 तथा नोटा को 76 मत मिले।

सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र

सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन रणजीत सिंह राणा ने 29529 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के राजेन्द्र सिंह राणा को हराया, जिन्हें 27089 मत प्राप्त हुए। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के रविन्द्र सिंह डोगरा को 334, निर्दलीय प्रत्याशियों अनिल राणा को 134 व शेर सिंह को 71 राजेश कुमार 46, तथा नोटा को 241 मत मिले।

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा ने 36853 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के दविन्द्र कुमार भुट्टो को हराया, जिन्हें 31497 मत प्राप्त हुए।

निर्दलीय प्रत्याशी चंचल सिंह को 300 तथा राजीव शर्मा को 234 तथा नोटा को 341 मत मिले।

वन्ही विधानसभा क्षेत्र गगरेट से कांग्रेस के राकेश कालिया ने 35768 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के चैतन्य शर्मा को हराया, जिन्हें 27281 मत प्राप्त हुए।

निर्दलीय अमित वशिष्ट को 570, अशोक सौंखला को 323 तथा मनोहर लाल शर्मा को 288 तथा नोटा को 606 मत मिले।

विधानसभा क्षेत्र बड़सर

विधानसभा क्षेत्र बड़सर से भाजपा के इन्द्रदत्त लखनपाल ने 33086 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के सुभाष चन्द को हराया, जिन्हें 30961 मत प्राप्त हुए।

निर्दलीय प्रत्याशी विशाल कुमार को 452 तथा नोटा को 323 मत मिले।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

132051
Views Today : 374
Total views : 448432

ब्रेकिंग न्यूज़