Sunday, June 30, 2024
Homeराजनीतिइंडिया गठबंधन के नेता बोले कांग्रेस मुक्त के बजाए अब देश होगा...

इंडिया गठबंधन के नेता बोले कांग्रेस मुक्त के बजाए अब देश होगा बीजेपी मुक्त

शिमला, सुरेंद्र राणा: देश में आम चुनाव के महज दो चरण बाकी हैं। ऐसे में हिमाचल प्रदेश में भी चुनाव प्रचार के साथ माहौल गर्माता जा रहा है। 24 मई यानी कल प्रधानमंत्री मोदी हिमाचल प्रदेश में दो जनसभाएं करेंगे। उससे पहले इंडी गठबंधन ने एक बार फिर भाजपा और NDA के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। शिमला में संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान इंडी गठबंधन ने भाजपा पर देश के आम चुनाव को मुद्दों से भटकाकर सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की ओर ले जाने का आरोप लगाया है।

इंडिया गठबंधन के शिमला शहरी के नेताओं ने आज शिमला में सयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर गठबंधन की जीत की बात कही। शिमला शहरी के विधायक हरीश जनार्था ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने दस सालों में जो वायदे किए वो पूरे नहीं हुई। सेब बागवानों से किए वायदे पूरे नहीं हुए उल्टा इम्पोर्ट ड्यूटी घटाई गई जिससे बागवानों को नुकसान हुआ है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी कांग्रेस मुक्त भारत की बात कर रही थी लेकिन भारत बीजेपी मुक्त हो जायेगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी की केंद्र सरकार ने आपदा में कोई सहयोग नहीं किया है। कांग्रेस चार सीट और छः उपचुनाव में जीत हासिल करेगी।

वन्ही सीपीआईएम नेता संजय चौहान ने कहा कि  दस वर्षों से सविधान और लोकतंत्र खतरे में हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में छःविधायको की खरीद फ्रॉख्त की राजनीती हुई जो सही नहीं हैं। देश। में भाजपा साम्प्रदायिकता की राजनीती कर रही हैं। चौहान ने कहा कि बाजपेयी ने ओपीएस को बंद किया है देश में भाजपा सत्ता में आई तो ओपीएस समाप्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारी इसके विरोध में वोट करें। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार ने सेब का आयात शुल्क घटाया गया। उन्होंने कहा कि मोदी कल मंडी में आएंगे। मोदी जवाब दें की आयत शुल्क सौ प्रतिशत करने का क्या हुआ? प्रोसेसिंग प्लांट क्या लग पाया? उन्होंने कहा कि सुरेश कश्यप पांच सालों में कही नहीं दिखें। जनता ने अब मन बना लिया है की बीजेपी को सत्ता से बाहर करना हैं।

वन्ही आम आदमी पार्टी के नेता चमन प्रकाश आजटा ने कहा कि सभी संवैधानिक संस्थाओं, लोकतंत्र और सविधान को बचाने के लिए ये चुनाव हैं। काले धन लाने, दो करोड़ नौकरियां देने की बात हुई हैं थी लेकिन नहीं झूठ और जुमलों की सत्ता हैं। उन्होंने कहा कि सिलेंडर चार सौ से ग्यारह सौ हो गया। महंगाई चरम पर हैं लेकिन मुद्दों से हटकर सांप्रदायिकता और भेदभाव की राजनीति की जा रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

128200
Views Today : 793
Total views : 442369

ब्रेकिंग न्यूज़