हिमाचल में 700 फुट गहरी खाई में गिरी कारः चार लोगों की मौके पर मौत, राणाबाग- करशाला मार्ग पर हुआ हादसा

1 min read

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जनपद के आनी थाना क्षेत्र में एक मारूति आल्टो कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोगों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके की ओर रवाना हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा राणाबाग – करशाला मार्ग पर चोईनाला के निकट हुआ। बताया जाता है कि मारूति आल्टो कार अचानक से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पता चला है कि 700 फुट गहरी खाई गिर गई। कार सवार सभी लोग बिशल की ओर से स्वाड की ओर आ रहे थे।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान सुरेंद्र कुमार चालक (40) पुत्र धर्म चन्द, सुशील कुमार (36) पुत्र मनसा राम दोनों निवासी बिशल डाकघर डिगेढ, बीर सिंह (43) पुत्र मोती राम और संजीव कुमार (34) पुत्र रोशन लाल दोनों निवासी खनेरी डाकघर डिगेढ के रूप में हुई है।

वहीं, सूचना मिलते ही आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार ने दुर्घटना पर गहरा शोक जताया है और मौके की ओर रवाना हो गए हैं। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours