चंडीगढ़, सुरेंद्र राणा: भारतीय जनता पार्टी द्वारा कांग्रेस को उस समय बड़ा झटका लगा, जब यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष अपने साथियों सहित भाजपा परिवार में शामिल हो गए। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा पंजाब के अध्यक्ष एस. आर. लद्दड़ तथा भाजपा जिला अध्यक्ष लुधियाना रमिंदर सिंह सांगोवाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हलका साहनेवाल, लुधियाना के यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष लखबीर सिंह बम्पी अपने 100 से अधिक साथियों एवं समर्थकों सहित भाजपा मे शामिल हुए। उन्होंने भाजपा परिवार में शामिल हुए नए सदस्यों को पार्टी का सिरोपा सम्मानित किया तथा भाजपा परिवार की सदस्यता दिलाई।

एस. आर. लद्दड़ ने इस अवसर पर भाजपा परिवार में शामिल हुए नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा परिवार मे शामिल हुए सभी नए सदस्यों को पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जायेगा। यह सभी प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी की जन-कल्याणकारी नीतियों तथा पार्टी की देश हितैषी विचारधारा से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस के नेताओं के भाजपा में शामिल होने से लुधियाना जिले में भाजपा को बहुत बल मिला है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने गांवों में अपना आधार बढ़ाना शुरू कर दिया है।

युवाओं का आप और कांग्रेस पार्टियों से मोहभंग हो चुका है। बीजेपी ने ग्रामीण इलाकों में अपनी पैठ बना ली है और उसका वोट शेयर बड़े पैमाने पर बढ़ रहा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *