Sunday, July 7, 2024
Homeबिलासपुरपूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर जबली में हमला, गंभीर रूप से घायल

पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर जबली में हमला, गंभीर रूप से घायल

बिलासपुर, पूर्व विधायक और प्रदेश कांग्रेस महासचिव बंबर ठाकुर पर जबली में लोगों ने हमला कर दिया। हमले में बंबर ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, पुलिस ने मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बंबर ठाकुर जबली स्थित रेललाइन निर्माण कार्य के कार्यालय गए थे। आरोप है कि वहां पर कार्यालय के अंदर ही कुछ लोगों से बहसबाजी हो गई। बहसबाजी के दौरान कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में बंबर ठाकुर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसके बाद बंबर ठाकुर के समर्थकों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

उधर, डीएसपी मदन धीमान ने बताया कि बंबर ठाकुर को अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। कुछ लोगों को हिरासत लिया गया है। उनसे पूछताछ जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

132019
Views Today : 313
Total views : 448371

ब्रेकिंग न्यूज़