शिमला, सुरेंद्र राणा:हिमाचल के 2 नए मंत्रियों को लम्बे इंतजार के बाद पोर्टफोलियो अलॉट कर दिए गए हैं। 12 दिसंबर को दो नए मंत्रियों को दिलाई गई थी शपथ। राजेश धर्माणी को टेक्निकल एजुकेशन और वोकेशनल एंड इंडस्ट्रियल एजुकेशन दिया गया है।जबकि यादवेंद्र गोमा को आयुष और खेल विभाग दिया गया है। वहीं मुख्यमंत्री सुक्खू ने दो मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया है।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने टेक्निकल एजुकेशन और वोकेशनल एंड इंडस्ट्रियल एजुकेशन वापस लिया गया। वहीं PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह से युवा सेवा एवं खेल विभाग वापस लिया गया है। विक्रमादित्य सिंह के पास अब इकलौता PWD महकमा बचा है। गौर हो कि वन ऊर्जा विभाग को सीएम ने अपने पास ही रखा है।
+ There are no comments
Add yours