वृषभ राशि

 

देवगुरु बृहस्पति 1 मई, 2024 को वृषभ राशि में गोचर करेंगे। इससे वृषभ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। गुरु की कृपा से वृषभ राशि के जातकों को करियर और कारोबार में सफलता मिलेगी। साथ ही बिगड़े काम बन जाएंगे। रिश्ते की भी बात हो सकती है।

मेष राशि

 

वर्तमान समय में देवगुरु बृहस्पति मेष राशि में विराजमान हैं। वहीं, गुरु के राशि परिवर्तन के दौरान भी मेष राशि के जातकों को भी लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान मेष राशि के कारोबार में अकल्पनीय वृद्धि होगी। साथ ही जॉब में भी प्रमोशन मिल सकता है।

मिथुन राशि

 

राशि परिवर्तन के दौरान गुरु मिथुन राशि के आय भाव को देखंगे। इससे मिथुन राशि के जातकों के आय में वृद्धि होगी। इस समय में आय के नए मार्ग भी बनेंगे। रुका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है। देवगुरु बृहस्पति की कृपा से मिथुन राशि की बंपर कमाई होगी।

कर्क राशि

 

देवगुरु कर्क राशि में उच्च होते हैं। इसके लिए हमेशा शुभ फल प्रदान करते हैं। साथ ही राशि परिवर्तन के दौरान भी कर्क राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा। इस समय में कर्क राशि के जातकों को नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। कारोबार में भी जमकर मुनाफा होगा। लॉटरी से लाभ मिल सकता है।

सिंह राशि

 

देवगुरु बृहस्पति राशि परिवर्तन के दौरान सिंह राशि के भाग्य भाव को देखेंगे। इससे सिंह राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। इससे सभी बिगड़े काम बनने लगेंगे। साथ ही भाग्य के साथ रहने पर सिंह राशि के जातकों को बड़े अधिकारी वर्ग से भी साथ मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *