मेष राशि :- आज आप कारोबारी यात्रा पर होंगे जो मनोनुकूल रहेगी।नौकरी में संतुष्टि रहेगी।यहां आपका प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा।लंबे समय से चला आ रहा उतार चढ़ाव आज समाप्‍त होगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा।परिवार में शांत‍ि रहेगी।सबका व्‍यवहार मनोनुकूल रहेगा।भाग्य अनुकूल है,पर जल्दबाजी न करें।आवेश पर नियंत्रण रखें।

वृषभ राशि :- आज आपकी सेहत में चल रहा उतार चढ़ाव का अंत होगा।हालांक‍ि आपको आंखों का विशेष ध्यान रखना होगा।आज कोई पुराना रोग उभर सकता है।वाहन चलाते हुए चोट की संभावना है।परिवार में किसी सदस्‍य की सेहत के कारण आज भागदौड़ रहेगी।नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा।सहकर्मी से अनबन संभव है।

मिथुन राशि :- आज आप कारोबार में बड़ा निवेश कर सकते हैं।लंबी व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगीi।रोजगार की तलाश पूरी होगी।आय में वृद्धि की संभावना है।आज आपको शेयर मार्केट में मनोनुकूल लाभ मिलेगा।कोई अप्रत्‍याशि‍त लाभ प्राप्‍त हो सकता है।घर परिवार में शांत‍ि होगी।प्रसन्‍नता का माहौल रहेगा।हालां‍क‍ि कोई अनहोनी होने की आशंका रहेगी।

कर्क राशि :- दिन की शुरुआत में आज आपका शुभ समाचार प्राप्त होंगे।दिन भर मन में प्रसन्नता रहेगी।बिछड़े मित्र व संबंधी से आज मुलाकात संभव है।पराक्रम भाव बढ़ेगा आपके विरोधी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे।आप आज जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।व्यापार मनोनुकूल चलेगा।जल्दबाजी व लापरवाही न करें।आज आपको राजकीय कोप भुगतना पड़ सकता है।

सिंह राशि :- लंबे समय चली आ रही आय में निश्चितता बनी रहेगी।शत्रु सक्रिय रहेंगे।आपको मनोनुकूल लाभ प्राप्‍त होगा।नियम कानून के उल्‍लंघन से आज विवाद हो सकता है।कानूनी अड़चन परेशान करेगी।व्यापार से संबंध‍ित कोई बुरी खबर मिल सकती है,धैर्य रखें। दौड़धूप की अधिकता का स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ेगा।थकान व कमजोरी रह सकती है।वाणी में कड़े शब्दों के इस्तेमाल से बचें।

कन्या राशि :- आज परिवार में मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है।आप स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठा पाएंगे।आज की जाने वाली यात्रा लाभदायक रहेगी।आपके बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे।किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।स्वास्थ्य की हानि संभव है।आवेश में नियंत्रण खो सकते हैं।कार्यस्‍थल पर उच्‍चाधिकारी आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे।लेन-देन में सावधानी रखें।

तुला राशि :- आज आपको कानूनी अड़चनों से छुटकारा प्राप्‍त होगा।स्थायी संपत्ति लाभ दे सकते हैं।भाइयों से मनमुटाव संभव है।लंबे समय से जिस मनपसंद रोजगार की तलाश में थे वह मिलेगा।आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।कर्ज समय पर चुका पाएंगे।व्यापार में वृद्धि के योग बन रहे हैं।घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि :- आज दिन भर अकारण मन अशांत रह सकता है।भागदौड़ रहेगी।मांगल‍िक कार्यों में आप भाग ले सकते हैं।आज आपकी कोई आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी।बनते कामों के बिगड़ने के आसार हैं।तरह तरह की बाधा उत्पन्न होगी।काम में मन नहीं लगेगा।वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है।निवेश से लाभ होगा।व्यवसाय से खासी कमाई होगी

धनु राशि :- आज आप वाहन चलाते समय विशेष सावधान रहें।मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में भी सावधानी रखें।विशेषकर गृहिणियां लापरवाही न करें।आज दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।मेहमानों का आगमन होगा।आज अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे।किसी व्यक्ति की बातों में आकर कोई फैसला न लें।जोखिम से भरे कार्य टालें।चिंता तथा तनाव हावी रह सकता है।

मकर राशि :- आज आपको धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है।अध्‍यात्‍म में मन रमेगा व सत्संग का लाभ मिलेगा।आज आपको लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।लाभ के अनेक अवसर हाथ आएंगे।कार्यस्‍थल पर किसी आवश्‍यक कार्य में सहकर्मी आपका साथ देंगे।कारोबार में वृद्धि होगी।आप कोई बड़ा निवेश के बारे में विचार कर सकते हैं।

कुंभ राशि आज अकारण मन प्रसन्‍न रहेगा।आपको लंबी प्रतीक्षा के बाद वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है।व्यापार में वृद्धि होगी।आय के नए साधन मि‍लेंगे।स्त्री वर्ग से समयानुकूल सहायता प्राप्त होगी।नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।आज आप जो निवेश करेंगे वह शुभ रहेगा।स्वास्थ्य का ध्यान रखें।प्रतिद्वंद्विता में कमी होगी।

मीन राशि :- आज आपके बिगड़े काम बनते जाएंगे। संबंधों में मधुरता आएगी।आज किया जाने वाला निवेश मनोनुकूल लाभ देगा।नौकरी में आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।कोई पुराना रोग बाधा का कारण हो सकता है।सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा।आज आप अपनी आर्थिक नीति में परिवर्तन करेंगे।कार्यप्रणाली में सुधार होगा। परिश्रम का फल प्राप्‍त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *