मेंष राशि :- आज का दिन आपको मेहनत का पूरा फल प्राप्‍त होगा।पराक्रम भाव में बढ़ोत्‍तरी होगी व शत्रुओं का नाश होगा।मां कालरात्र‍ि की कृपा से सफलता की राहों से बाधाएं हटेंगी।कार्यस्‍थल पर नई ज‍िम्‍मेदारी प्राप्‍त हो सकी है।वाहन के प्रयोग में सावधानी रखनी होगी।परिवार में किसी सदस्‍य की सेहत में गड़बड़ी का योग है।

वृषभ राशि :- आज आपको सेहत को लेकर विशेष सावधानी रखनी है।पुरानी बीमारी सिर उठा सकती है।घर में ऐश्‍वर्य साधनों पर खर्च बढ़ेगा।ससुराल पक्ष से अनबन संभव है। परिवार में सब सामान्‍य रहेगा।कारोबार में चल रही बाधाएंं समाप्‍त होगी।वाहन सुख प्राप्‍त हो सकता है।म‍ित्र के साथ म‍िलकर आप कुछ नया काम शुरू कर सकते हैं।

मिथुन राशि :- आज का दिन मिला जुला प्रभाव लेकर आने वाला है।कारोबार में निवेश करने का सोच सकते हैं।नौकरी की तलाश लंबे समय कर रहे थे वह आज पूरी हो सकती है।जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्‍त होगा।संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्‍त हो सकता है।मान सम्‍मान में बढ़ोत्‍तरी होगी।

कर्क राशि :- आज का दिन आपको अप्रत्‍याश‍ित लाभ दिला सकता है।धन आगमन की राह में बढ़ोत्‍तरी होगी।संतान के विवाह में आ रही परेशानी दूर होगी।आज कोई नया विवाह प्रस्‍ताव प्राप्‍त हो सकता है।आज राजनी‍ति‍क संपर्क वाले लोगों को नए लोगों से म‍िलने का अवसर प्राप्‍त होगा।पराक्रम बढ़ेगा,दुष्‍ट जन दूर रहेंगे।किसी पुराने दोस्‍त से आप मुलाकात हो सकती है।

सिंह राशि :- आज का दिन सामान्य रहने वाला है।किसी निकट रिश्‍तेदार की बातों से आप आहत हो सकते हैंं।आज करियर में नया मोड़ आ सकता है।आप कुछ महत्‍वपूर्ण फैसला ले सकते हैं।कार्यस्‍थल पर नई जि‍म्‍मेदारी म‍िल सकती है पर उसमें कुछ गलत‍ियों के कारण आप परेशान हो सकते हैंं।आज मांगल‍िक कार्य में व्‍यस्‍त रह सकते हैं।डूबा हुआ धन प्राप्‍त होने की संभावना है।

कन्या राशि :- आज का दिन रचनात्‍मक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को नई दिशा दे सकता है।उन्‍हें इस क्षेत्र मेंं सफलता प्राप्‍त होगी।निवेश संंबंधी कार्य मेंं झटका लग सकता है।आप मानस‍िक रूप से परेशान हो सकते हैं।प्रेम प्रसंग मेंं नया मोड़ आएगा।किसी नए ग्राहक से अनबन हो सकती है।महत्‍वपूर्ण डील रुक सकता है।सेहत का खास ध्‍यान रखें।

तुला राशि :- आज आपकी कोई निजी समस्‍या समाप्‍त‍ि की ओर रहेगी।कारोबार में कुछ महत्‍वपूर्ण फैसला ले सकता है जो आगे आपका भाग्‍य बदल सकता है।धन आगमन के नए रास्‍ते खुलेंगे।मांगल‍िक कार्य में भाग ले सकते हैं।कोई मनोरंजक यात्रा संपन्‍न होगी।सामाज‍िक मान मर्यादा में बढ़ोत्‍तरी हो सकती है।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन धर्म कर्म संबंधी कार्यों में बीतेगा।आप कुछ नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं।आज लाभ के अनेक अवसर मिल सकते हैं,इनका लाभ उठाएं।वाहन चलाते हुए विशेष सावधानी बरतें।चोट या दुर्घटना का योग है।आप आज बेचैनी अनुभव करेंगे।कोई पुरानी बात मन को बार बार कचोट सकती है।

धनु राशि :- आज का दिन मेहमानों के स्‍वागत में बीतने वाला है।धन व ऐश्‍वर्य के साधनों पर खर्च होगा।घर में मरम्‍मत संबंधी कार्य होगा।जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्‍त होगा।आप संतान को लेकर थोड़े परेशान रह सकते हैं।कार्यस्‍थल पर कुछ अनबन के कारण मन अशांत रह सकता है।आवेश पर नियंत्रण रखें।मन को रचनात्‍मक कार्य में लगाएं।

मकर राशि :- आज लेनदेन संबंधी मामले में कुछ अनबन हो सकती है।कारोबार में बड़ों की सलाह से ही आप आज आगे बढ़ें।निवेश मेंं सावधान रहना होगा। म‍ित्रों से मुलाकात होगी।आज बाजार का काम आपको पूरा दिन व्‍यस्‍त रखेगा।कोई बड़ी उलझन आज समाप्‍त होगी।बच्‍चों की सेहत को लेकर आप चिंता में रह सकते हैं।घर में अनुकूल माहौल रहेगा।नौकरी में संतोष रहेगा।

कुंभ राशि :- आज राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए विशेष दिन है।जनसंपर्क का लाभ होगा।कुछ नए व रचनात्‍मक कार्य में आज मन रमेगा।कार्यस्‍थल पर आपका प्रदर्शन अच्‍छा रहेगा।आपकी प्रशंसा होगी।विरोधियों को आसानी से मात देने में सफल रहेंगे।मानसिक परेशानी में खुद को उलझाएं निदान तलाशें।कोई पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है।

मीन राशि :- आज आपकी लंबे समय से चल रही कानूनी परेशानी का अंत होगा।नौकरी में सफलता प्राप्‍त होगी।निजी उलझनें आज खत्‍म होगी।निवेश को लेकर आप दुविधा में रह सकते हैं।मांगलिक कार्य मेंं व्‍यस्‍तता रहेगी।जीवन साथी की सेहत चिंता में डाल सकती है।स्‍थायी संपत्‍त‍ि से विशेष लाभ का योग है।प्रेम प्रसंग में सफलता प्राप्‍त होगी।बिगड़े हुए संबंध बेहतर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *