शिमला, सुरेंद्र राणा; अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की नई कार्यसमिति की शनिवार से हैदराबाद में शुरू हुई पहली बैठक में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू भी शामिल हुए।

उन्होंने कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का आयोजन स्थल पर पहुंचने पर स्वागत किया।

कार्यसमिति की शुरूआत में सुक्खू को प्रियंका गांधी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के साथ जगह मिली। मुख्यमंत्री सुक्खू ने बैठक की औपचारिक शुरूआत के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ बातचीत की।

उन्होंने राहुल को हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से हुई तबाही के राहत और पुनर्वास कार्यों के बारे में जानकारी दी। प्रभावितों के जख्मों पर मरहम लगाने के लिए अब तक लिए गए निर्णयों से भी उन्होंने अवगत कराया। इस दौरान राजनीतिक और प्रदेश हित के मुद्दों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने प्रियंका गांधी का पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखने के लिए धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *