Sunday, July 7, 2024
Homeराज्यएशिया का सबसे बड़ा प्याज मार्केट दो दिन से बंद:40% एक्सपोर्ट ड्यूटी...

एशिया का सबसे बड़ा प्याज मार्केट दो दिन से बंद:40% एक्सपोर्ट ड्यूटी का महाराष्ट्र-MP में विरोध; 5 राज्यों में किसानों का प्रदर्शन

पंजाब: पंजाब-हरियाणा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में बाढ़ के मुआवजे, प्याज पर बढ़े टैक्स और गन्ने के बकाया भुगतान की मांग को लेकर हजारों किसान विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को विरोध के दौरान संगरूर में एक किसान की ट्रैक्टर से कुचलने के बाद मौत हो गई, जिससे प्रदर्शन और हिंसक हो गया।

महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में प्याज के बढ़े हुए टैक्स को लेकर किसान सड़क पर उतर आए। एशिया का सबसे बड़ा प्याज मार्केट महाराष्ट्र का लसलगांव पिछले दो दिन से बंद है। मध्य प्रदेश के रतलाम में विभिन्न किसान संगठनों ने मंडियों में नीलामी बंद करवा कर आंदोलन की शुरुआत कर दी है। दरअसल केंद्र सरकार ने 31 दिसंबर 2023 तक प्याज पर 40% एक्सपोर्ट ड्यूटी लगा दी है।

महाराष्ट्र के नासिक, अहमदनगर और मुंबई में किसानों ने प्रदर्शन किया। किसान संगठनों का कहना है कि सरकार अगर एक्सपोर्ट ड्यूटी बढ़ा देगी तो निर्यात कम होगा। इससे घरेलू मार्केट में प्याज की कीमतें गिरेंगी, जिससे किसानों को नुकसान होगा।

केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने कहा- कुछ लोग प्याज पर लगाए गए निर्यात शुल्क को लेकर गलत तस्वीर पेश कर रहे हैं। सरकार ने कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका के बीच 19 अगस्त को प्याज पर 40% निर्यात शुल्क लगाया था। यह 31 दिसंबर 2023 तक जारी रहेगा।

केंद्र सरकार ने बफर स्टॉक के लिए 2410 रुपए प्रति क्विंटल की दर से प्याज की खरीद फिर शुरू कर दी है। केंद्र ने किसानों से दो लाख टन अतिरिक्त प्याज खरीदने का भी फैसला किया है।

अलग-अलग राज्यों में किसानों का विरोध-प्रदर्शन सिलसिलेवार पढ़ें…

1. मध्यप्रदेश: प्याज पर 40% टैक्स का फैसला वापस लेने की मांग, सांसदों का घेराव और मंडी बंद करने की चेतावनी

प्रदर्शन की वजह – बाढ़ से फसल बर्बाद कितने किसान संगठन शामिल – 16 हिंसक झड़प की घटना, मौतें – 1 मौत, 2घायल

प्रदर्शन की वजह – प्याज पर 40%m

निर्यात शुल्क

कितने किसान संगठन शामिल – भारतीय किसान संघ

कहां-कहां प्रदर्शन- इंदौर, रतलाम हिंसक झड़प की घटना – कोई मौत नहीं किसानों की प्रमुख मांगें…

केंद्र सरकार के फैसले को लेकर भारतीय किसान संघ ने इंदौर कलेक्टर ऑफिस का घेराव किया। किसानों ने 15 दिन में फैसला वापस लेने की चुनौती दी है। कहा है कि अगर 15 दिन में हमारी मांग नहीं मानी तो देश के सभी सांसदों के घेराव के साथ मंडी भी बंद करेंगे।

2. महाराष्ट्र: नासिक, अहमदनगर और मुंबई में किसानों का प्रदर्शन, प्याज पर

टैक्स लगाने से नाराज

स्वाभिमानी शेतकारी संगठन (SSS) ने कहा कि महाराष्ट्र में प्याज के निर्यात से किसानों को काफी मुनाफा कमाने की उम्मीद थी। निर्यात कम होने से घरेलू मार्केट में प्याज की कीमतें गिरेंगी, जिससे किसानों को नुकसान होगा। सरकार प्याज के निर्यात पर 40% शुल्क लगाने का फैसला वापस ले। इस पर नासिक, अहमदनगर और पुणे में किसानों ने रविवार को विरोध-प्रदर्शन किया।

3. पंजाब में 16 किसान संगठनों का प्रदर्शन, बाढ़ से बर्बाद फसल के लिए मुआवजे की मांग, एक की मौत

किसानों की प्रमुख मांगें…

केंद्र सरकार से 50 हजार करोड़ रुपए के विशेष पैकेज की मांग। बाढ़ से प्रभावित किसानों को 50 हजार रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दिया जाए। इसके अलावा बाढ में जान गंवाने वाले लोगों के आश्रितों को 10 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए। एक साल के लिए सभी तरह के कर्ज और ब्याज माफ करने की मांग की है। साथ ही मनरेगा योजना के तहत 200 दिन तक काम देने की मांगकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

132057
Views Today : 385
Total views : 448443

ब्रेकिंग न्यूज़