गुरुवार का राशिफल व पंचांग

1 min read

☀आज का पंचांग और राशिफल☀

🔅दिनांक =06-जुलाई-2023

🔅दिन = गुरुवार

🔅संवत् = 2080

🔅मास = श्रावण मास*

🔅पक्ष = कृष्ण पक्ष*

🔅तिथि= तृतीय तिथि आज सुबह 06:30 तक उसके बाद चतुर्थी तिथि रहेगी

आज का राहूकाल:- दोपहर 01:30 से 03 बजकर 00 मिनट तक रहेगा इस समय कोई भी शुभ कार्य ना करें

मेष राशि :- नौकरी में आपको उच्च पद मिल सकता है।धर्म-कर्म के प्रति आपका मन लगेगा।शत्रुओं के ऊपर आप भारी पड़ेंगे।गुरु के प्रति निष्ठा भाव रखें।आपके मन में नये-नये विचार आ सकते हैं।कुटिल मित्रों की पहचान हो सकती है। राहु मंत्र का जाप करे।

वृषभ राशि :- योजनाओं को पूरी तरह से कार्यान्वित कर पायेंगे।इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।भौतिक विलासिता का मजा लेंगे।नौकरी सम्बन्धी परेशानी का समाधान होगा।विवाह योग्य युवाओं का विवाह तय हो सकता है।लाभ होगा।राम नाम का जाप करे।

मिथुन राशि :- दफ्तर का माहौल अच्छा रहेगा।अधिकारी आपके विचारों से प्रभावित रहेंगे।वायु विकार उत्पन्न हो सकते हैं। व्यवसाय में बड़े सरकारी ऑर्डर मिलने की सम्भावना है।किसी विवाद समाधान मिलेगा।गणेश जी को लड्डू का भोग लगाए।

कर्क राशि :- युवा अपनी योग्यता का परिचय देंगे।मित्रों के साथ अच्छा समय बितायेंगे।बच्चों की पढ़ाई में परेशानियाँ होंगी।धन समृद्धि में बढ़ोत्तरी होगी।नए काम की शुरूआत होने की सम्भावना है।दुष्ट लोगों की संगत से बचें।महा मृत्युंजय मंत्र का जाप करे

सिंह राशि :- धर्म कर्म में रुचि रहेगी।सेहत सम्बंधित परेशानी से शरीर अस्वस्थ रह सकता है।दोपहर के बाद आर्थिक संकट दूर हो सकता है।पारिवारिक वातावरण आनंदमय रहेगा।स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।व्यापार में आपको लाभ होगा।परिवार के लोगों से चर्चा करेंगे।निजी चर्चा हर किसी से न करें।आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाढ करे।

कन्या राशि :- धन निवेश कर सकते हैं।धैर्यपूर्वक आपको काम करना चाहिये।दैनिक दिनचर्या व्यवस्थित और अनुशासित रहेगी।कारोबार में बिक्री बढ़ने की सम्भावना है।फाइनेंस को लेकर आ रही समस्या दूर होगी।विष्णु सहस्त्र नाम का पाढ़ करे।

तुला राशि :- आपके मान सम्मान में कमी आ सकती है।अपनी उपलब्धियों को लोगों से साझा न करें।मौसम की वजह से एलर्जी व परेशानी होगी।खानपान के प्रति लापरवाही न करें।आपको अपनी फिटनेस पर ध्यान देना होगा।सेहत ठीक रहेगी।शिव मंदिर में घी का दीपक करे।

वृश्चिक राशि :- सकारात्मक परिवर्तनों स्वीकारें।पति-पत्नी के बीच सहयोगात्मक और प्रेम व्यवहार बढ़ेगा।आपकी कामयाबी की सर्वत्र चर्चा होगी।धन-समृद्धि में वृद्धि होगी।लम्बे समय से चली समस्या का समाधान होगा।तनाव दूर होगा।धन की बचत का प्रयास करेंगे।कर्ज मुक्ति के लिए लाल मसूर की दाल का दान करे।

धनु राशि :- यात्राओं की योजना बना सकते हैं।नयी स्किल्स सीखने के लिये बहुत अच्छा समय है।आपकी मैनेजमेन्ट क्षमता की प्रशंसा होगी।शेयर मार्केट में सम्भल कर निवेश करें।पुराने मित्रों के साथ गेटटुगेदर कर सकते हैं।गाय को गुड खिलाए।

मकर राशि :- किसी गलतफहमी के कारण सम्बन्धों में कटुता आ सकती है।योग और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या को हिस्सा बना लें। अभिमान से आपको दूर रहना चाहिये।सोच समझकर फैसले लें।कबूतरों को ज्वार डाले।

कुंभ राशि :- विवाद दूर होंगे।घरेलू समस्याओं का समाधान होगा।मार्केटिंग सम्बन्धी व्यवसाय में उच्च लाभ होने की सम्भावना है।बौद्धिक क्षमता का कुशल प्रयोग करेंगे।अधिकारों के साथ उत्तरदायित्व बढ़ेंगे।साहस में वृद्धि होगी।शिवलिंग पर दूध से अभिषेक करे।

मीन राशि :- कारोबार को लेकर सावधानी रखनी चाहिये।रिसर्च सम्बन्धी कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है।ट्रैफिक नियमों का सावधानी से पालन करें आर्थिक दण्ड भुगतना पड़ सकता है।धन को लेकर थोड़ी परेशानी होगी। ॐ नमः शिवाय का जाप करे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours