*☀आज का पंचांग और राशिफल☀*  🔸➖🔸➖🔸➖🔸➖🔸

*🔅दिनांक =20-जून-2023*

*🔅दिन = मंगलवार*

*🔅संवत् = 2080*

*🔅मास = आषाढ मास*

*🔅पक्ष = शुक्ल पक्ष*

*🔅तिथि= द्वितीय तिथि आज दोपहर 01:07 तक रहेगी*

*आज का राहूकाल:- दोपहर 03:00 से 04 बजकर 30 मिनट तक रहेगा इस समय कोई भी शुभ कार्य ना करें।

मेष राशि :- कामकाज में अनियमितता से कार्यभार बढ़ेगा | रोजगार के नए मौके मिलेंगे | स्थानांतरण के योग है | सामाजिक समारोह में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे |

वृषभ राशि :- विरोधी हार मान लेंगे | अधीनस्थों के सहयोग से वक्त पर काम पूरा होगा | अध्ययन में भटकाव हो सकता है | शेयर मार्केट में सोच-समझकर निवेश करें |

मिथुन राशि :- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी | पुराने परिचितों से मिलकर खुशी होगी | आपसी सामंजस्य से दांपत्य रिश्ते मजबूत होंगे | आवागमन में सावधानी बरतें |

कर्क राशि :- संपत्ति के क्रय-विक्रय में लाभ होगा | यात्रा में बाधा उत्पन्न हो सकती है | नए रिश्ते बनेंगे | मेहमानों का आगमन होगा | आर्थिक स्थिति में सुधार होगा |

सिंह राशि :- पारिवारिक आयोजन हो सकते हैं | नया काम शुरू करने से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह अवश्य लें | वाणी पर काबू रखें | धार्मिक यात्रा हो सकती है |

कन्या राशि :- कारोबार में सफलता मिल सकती है | विश्वास में आकर निजी बातें किसी से साझा न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है | दोस्तों से मिलना होगा |

तुला राशि :- अपनों की अनदेखी आहत करेगी | यात्रा में सतर्क रहें, धोखाधड़ी हो सकती है | आपकी कार्यशैली से अधिकारी प्रसन्न होंगे | आय के नए स्रोत बनेंगे |

वृश्चिक राशि :- परिजनों का सहयोग मिलने से मनोबल बढ़ेगा | व्यावसायिक यात्रा होगी | आगामी कार्ययोजना में कर्मचारियों की सहमति लें | स्वास्थ्य कमजोर रहेगा |

धनु राशि :- दिखावे के चक्कर में कर्ज लेना पड़ेगा | कार्यस्थल पर आपसी मतभेद बढ़ेंगे | महत्वपूर्ण कार्यों के लिए सोच-विचार में अधिक समय न लगाएं | यात्रा के योग हैं |

मकर राशि :- धार्मिक कार्यों में भाग लेने से प्रसन्नता होगी | स्वास्थ्य में आंशिक सुधार होगा | मैत्री संबंध मजबूत होंगे | संपर्क क्षेत्र बढ़ेगा | संतान सुख प्राप्त होगा |

कुंभ राशि :- निर्धारित कार्यक्रम में अचानक बदलाव करना पड़ सकता है | अटका धन मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा | मुश्किल काम सहज ही पूरे होंगे |

मीन राशि :- संपत्ति खरीदने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल करें | जीवनसाथी के सहयोग से घरेलू समस्या सुलझा लेंगे | शारीरिक थकान से दैनिक कार्य बाधित होंगे|

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *