Sunday, July 7, 2024
Homeहिमाचलमंडी35 वर्षीय महिला की गहरी खाई में गिरने से हुई मौत

35 वर्षीय महिला की गहरी खाई में गिरने से हुई मौत

करस़ोग: उपमण्डल करसोग  की ग्राम पंचायत बेलरधार के सालानानाला में घास काटने गयी 35 वर्षीय महिला की ढांक से गिरने के कारण मौत ही गई। महिला लगभग 800 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। महिला के गिरने की सूचना साथ में घास काटने गयी एक लड़की ने दी जो महिला के साथ घास काटने गयी थी तब उसे आसपास के स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर पहुँचकर देखा।

महिला को गंभीर हालत में उपचार के लिए नागरिक चिकित्सालय करसोग लाया लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। महिला की पहचान सत्या देवी पत्नी भास्कर राम उम्र लगभग 35 वर्ष गांव धार परिणी बेलरधार के रूप में हुई है। महिला अपने पीछे दो बच्चे एक 12 वर्ष व एक 6 वर्ष का छोड़ गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

132027
Views Today : 325
Total views : 448383

ब्रेकिंग न्यूज़