मेष

आज आपके अटके हुए सारे काम फिर से शुरू हो सकते है। गुप्त शत्रु आज आपके कार्य में टांग अड़ाने की पूरी कोशिश करेंगे,जिनसे आपको सावधान रहना होगा। आप अपने कार्यों की ओर ध्यान लगाएं। आज आपके निर्णयों पर जैसे ही कोई भी व्यक्ति आपत्ति करेगा, आप तुरंत निराश महसूस करने लगेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। साहित्य लेखन तथा कलाक्षेत्र में आज आप योगदान कर सकेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) :

आज जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। पार्टनर का सहयोग कार्य में गति प्रदान करेगा। बेरोज़गारों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आनंद रहेगा। घर में मित्रों व रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहेगा। संतान पक्ष से मन प्रसन्न रहेगा। आपकी चिंताएं कम होने से आप राहत का अनुभव करेगें। आज व्यवसाय में प्रगति की तरफ अग्रसर होंगे। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नज़दीकियां बनी रहेंगी।

मिथुन राशि (Gemini) :

माता पिता और घर परिवार वालों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। किसी भी निकट संबंधी के साथ वाद-विवाद में ना उलझें। कुछ समय अपने स्वास्थ्य के प्रति और व्यक्तित्व को निखारने में भी अवश्य लगाएं। आपका आत्मविश्वास आपको अपने लक्ष्यों को पूरा करने में मदद कर सकता है। इसका लाभ उठाएं। आपको किसी भी बात की चिंता करने की जरूरत नहीं है। घर का वातावरण सुखद और अनुशासित रहेगा।

कर्क राशि (Cancer) :

धन का खर्च अधिक होगा और अपयश प्राप्त होने का योग है। आज बनाई किसी बड़े काम की प्लानिंग से आपको आने वाले दिनों में सफलता मिल सकती है। सकारात्मक-सोचे को लागू करने का समय आ गया है। रिश्तेदारों की मदद से काम पूरा होगा। यदि किसी नए स्थान पर हैं तो विरोधियों से सामना होगा। बिजनेस में रिस्क लेना कुछ हद तक आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। ऑफिस में कुछ राजनीति जैसा माहौल बना रहेगा।

सिंह राशि (Leo) :

आज आपको अपने जीवन में बड़े बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। किसी भी तरह के लिखित काम से आपको फायदा होने के योग हैं। सहयोगपूर्ण रवैया अपनाना आपके लिए कारगर हो सकता है। समाज में आय के स्त्रोत प्राप्त होंगे। आर्थिक मामलों में थोड़ा संभल कर चलें। धन में हानि होने की संभावना हो सकती है। पुराने संपर्क व्यापारियों को लाभ पहुंचाएंगे इसलिए अपने पुराने संपर्कों से बात करते हुए संबंधों को ताजा करते रहें।

कन्या राशि (Virgo) :

आपका पूरा दिन मंगलमय बीतेगा, मेहनत के अनुपात में शुभ लाभ अवश्य प्राप्त होगा। अटका हुआ धन प्राप्त होगा। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलने की अधिक संभावना है। समग्र लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। जरूरत से अधिक खर्च परेशानियां पैदा कर देगा। मान सम्मान का अनुभव बना रहेगा। परिवार को नए मेहमान मिलने की उम्मीद है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

तुला राशि (Libra) :

विद्यार्थी तथा युवा वर्ग अपनी योग्यता और प्रतिभा के बल पर कोई मुकाम हासिल करने में सफल रहेंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई चल रहा वाद-विवाद दूर होगा। आर्थिक रूप से समय शुभ है और आगे भी मौद्रिक लाभ का संकेत है, किंतु खर्च भी बढ़ जाएगा। गैर जरूरी खर्च के ऊपर काबू रखना जरुरी है। भरपूर रचनात्मकता एवं उत्साह आप को एक अन्य फ़ायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे। उच्च अधिकारियों से मधुर संबंध बनाकर रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) :

दोस्तों के साथ मनमुटाव हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखने से बेवजह के विवाद से बच सकते हैं। नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को तरक्की के साथ प्रमोशन मिलने की शुभ सूचना मिलेगी। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। भाई-बहनों से आपको लाभ मिलेगा। आज के दिन निवेशों से लाभ मिलने की संभावना है, तो वहीं दूसरी ओर जनसंपर्कों से भी अच्छा लाभ कमा पाने में सफल होंगे। परिवार की ओर से सुखद समाचार प्राप्त होगा।

धनु राशि (Sagittarius) :

आज का दिन आध्यात्मिक और गूढ़ विद्याओं में सिद्धि प्राप्त करने के लिए अच्छा है। कार्यक्षेत्र में कुछ नई उपलब्धियां मिलती नजर आ रही है और संतान के करियर में यदि आपको कुछ चिंताएं सता रही थी,तो वह भी समाप्त होगी,क्योंकि उन्हें कोई अच्छी नौकरी प्राप्त हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मकर राशि (Capricorn) :

आज आपको धन कमाने के कई अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। व्‍यवसायिक सफलता मिल सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम रहेगा। प्रेम की स्थिति में थोड़ी दूरी हो सकती है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। हरी वस्‍तु पास रखें। किसी ऐसे व्यक्ति से भी मुलाकात हो सकती है जो आपके विचारों को काफी प्रभावित करेगा। किसी मित्र से मुलाकात हो सकती हैं। व्यवसायिक गतिविधियों को व्यवस्थित करने की लिए अपनी सामर्थ्य से ज्यादा उधार या लोन न लें।

कुंभ राशि (Aquarius) :

दैनिक कार्यों में पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। प्रोफेशनल जीवन में भागदौड़ बनी रहेंगी कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं जो लाभप्रद रहेंगी। सहकर्मियों के सहयोग से कई अटके काम पूर्ण होंगे। जरूरतमंद को भोजन कराएं, घर के सुख-सौभाग्य में बढ़ोत्तरी होगी। आपके स्वास्थ्य पर कहीं, किसी चीज का बुरा असर न पड़े। सावधानी बरतें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नए व्यापार की शुरुआत हो सकती है।

मीन राशि (Pisces) :

आज आपको माता पिता और घर परिवार वालों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। अपनों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। पैसों से जुड़ी चिंता दूर हो सकती है। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप अपनी वाणी से किसी को मंत्रमुग्ध कर लाभ ले पाएंगे तथा मेलजोल के संबंध बना सकेंगे। इसके साथ ही कामकाज की टेंशन कम हो सकती है। दफ्तर में बॉस आपके काम से बेहद प्रसन्न रहेंगे।

🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼

आप का आज का दिन मंगलमयी हो – आप स्वस्थ रहे, सुखी रहे – इस कामना के साथ🙏

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *