पंजाब दस्तक, सुरेन्द्र राणा: पंजाब भाजपा ने मान सरकार के 11 महीने के शासन काल में कानून व्यवस्था बदतर होने और बजट सत्र के दौरान पेश रिपोर्ट कार्ड पर सवाल खड़े किए हैं। प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब भाजपा 9 मार्च की सुबह 10 बजे पंजाब विधानसभा का घेराव करेगी। इससे पहले पंजाब भाजपा कार्यालय से विधानसभा तक मार्च निकाला जाएगा।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि CM भगवंत मान पंजाब में कानून व्यवस्था ठीक होने और माहौल शांतिमय होने का सफेद झूठ बोल रहे हैं। जबकि बीते 11 महीने में पंजाब के हालात बदतर हो चुके हैं। उन्होंने चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पंजाब ने आतंक का काला दौर देखा है। लेकिन मौजूदा समय में पंजाब उससे भी बुरे दौर से गुजर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *