पंजाब दस्तक, आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को अडाणी मुद्दे पर चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के सामने धरना दिया और मोदी सरकार एवं अडाणी के खिलाफ नारेबाजी की।

इस दौरान प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछारें कीं और लाठीचार्ज किया, जिसमें कई महिलाओं सहित पार्टी के कई पदाधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, चंडीगढ़ पुलिस आम आदमी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर थाने ले गई। आप नेताओं ने मोदी-अडाणी घोटाले को आजादी के बाद का सबसे बड़ा घोटाला करार दिया।

पार्टी के प्रदेश महासचिव व मंडी बोर्ड के अध्यक्ष हरचंद सिंह बरसट और प्रवक्ताओं नील गर्ग, डॉ. सनी अहलूवालिया और शमिंदर खींडा ने मोदी सरकार के दौरान अडाणी की संपत्ति में हुई वृद्धि पर सवाल उठाए और कहा कि भाजपा जनविरोधी और पूंजीवादी समर्थक पार्टी है।

आप नेताओं ने कहा कि भाजपा उनकी आवाज को दबा नहीं सकती और वे जनता की खातिर पूंजीपतियों की हिमायती सरकार के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *