राहुल गांधी पर भगवंत मान का पलटवार, कहा- हमें CM जनता ने चुना, चन्नी को आपने

1 min read

पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हमें नसीहत देने से पहले उन्हें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। राहुल को लोकतंत्र या लोकतांत्रिक मर्यादा के बारे में बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है। मान ने कहा कि उन्हें पंजाब के लोगों ने मुख्यमंत्री चुना है, जबकि चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम राहुल ने बनाया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अधूरी जानकारी हमेशा खतरनाक होती है। कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों को कठपुतलियों की तरह नचाकर लोकतंत्र को बड़ा नुकसान पहुंचाया गया है। राहुल गांधी ने खुद कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री के पद से हटाकर उन्हें जलील किया था।

यह भी दुखांत है कि मौजूदा राज्य कांग्रेस के प्रधान को चल रही यात्रा के दौरान धक्के मारकर बेइज्जत किया जा रहा है, जोकि वास्तव में मीडिया में सुर्खियां बटोरने के लिए हैं। भगवंत मान ने कहा कि कांग्रेस नेता भूल गए हैं कि उनके परिवार के हाथ देश में लोकतंत्र के कत्ल से रंगे हैं और लोग उनको इस गुनाह के लिए कभी माफ नहीं करेंगे।

 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours