बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी की रिहाई की मांग:सुखबीर बादल का ट्वीट- सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दे केंद्र सरकार, सजा हो चुकी पूरी

1 min read

पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा: शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र सरकार को ट्वीट कर पंजाब के पूर्व CM बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी बलवंत सिंह राजोआणा को रिहा करने की मांग की है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि साल 2019 में श्री गुरु नानक देव जी के 500वें प्रकाश पर्व के अवसर पर राजोआणा की मौत की सजा को उम्रकैद में बदला गया था और वह अपनी सजा पूरी काट चुका है। सुखबीर ने केंद्र सरकार से सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देने का आग्रह किया है।

गौरतलब है कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से पंजाब के पूर्व CM बेअंत सिंह के हत्या मामले में दोषी बलवंत सिंह राजोआणा की क्षमा याचिका पर 2 महीने में फैसला करने को कहा था। बलवंत सिंह राजोआणा को विशेष अदालत ने वर्ष 2007 में मौत की सजा सुनाई थी।

वह 26 वर्षों से जेल में बंद है और 9 साल से उसकी दया याचिका केंद्र सरकार के पास पेंडिंग है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को राजोआणा की माफी पर 30 अप्रैल तक फैसला लेने का समय दिया था। इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भी बलवंत सिंह राजोआणा की जेल से रिहाई की मांग की थी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours