पंजाब दस्तक, टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दूसरे मुकाबले में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। वे टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के जमाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
35 साल के भारतीय कप्तान ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल को पीछे छोड़ा है। शुक्रवार को पहला सिक्स जमाते ही वे उनसे आगे निकल गए। मार्टिन गुप्टिल ने 172 सिक्स जमाए हैं। रोहित ने भारतीय पारी के पहले ही ओवर में जोश हेजलवुड की गेंद पर 2 छक्के जड़े। उन्होंने अपनी 46 रनों की पारी में 4 छक्के जमाए।
इस मुकाबले को टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीता। सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला 25 सितंबर को हैदराबाद में खेला जाएगा।
+ There are no comments
Add yours