यूक्रेन में भारतीय छात्र की मौत के विरोध में कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च रखा मौन

0 min read

शिमला(सुरेन्द्र राणा); यूक्रेन रूस के बीच युद्ध लगातार भयावय स्थिति की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में देश के हजारों छात्र फंस गए हैं। बीते कल गोलीबारी से कर्नाटक।के छात्र की मौत हो गई है। मृतक छात्र की आत्मा की शांति व युद्ध में शांति की बहाली के लिए कांग्रेस ने आज शिमला में शेर ए पंजाब से रिज पर महात्मा गांधी की प्रतिमा तक केंडल मार्च निकाला और मौन रखा।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि रूस व यूक्रेन के बीच भीषण युद्ध चल रहा है जिससे पूरे विश्व पर संकट के बादल छा गए हैं। देश के हजारों छात्र व नागरिक यूक्रेन में फंसे हैं हालांकि सरकार उन्हें निकालने में लगी है लेकिन अभी भी काफी लोग वहां फंसे है।

बीते कल कर्नाटक के छात्र नवीन की मौत हुई है और आज भी कुछ लोगों की मौत की सूचना है। कांग्रेस ने मृतकों की आत्मा की शांति व युद्ध में शांति के लिए केंडल मार्च निकाला है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours