शिमला(सुरेन्द्र राणा); करुणामूलक संघ पिछले 215 दिन से शिमला के कालीबाड़ी के समीप रेन शेल्टर में अपनी मांगों को लेकर अनशन पर बैठा है।
संघ मंत्रियों को सद्बुद्धि देने के लिए यज्ञ का आयोजन कर रहा है। जल शक्ति मंत्री महेंद्र ठाकुर के बाद आज संघ ने शहरी मंत्री सुरेश भारद्वाज के लिए सद्बुद्धि यज्ञ किया ताकि आगामी कैबिनेट बैठक में उनकी मांग को सरकार पूरा करें।
करुणामूलक संघ के अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि करुणामूलक संघ के क्रमिक भूख हड़ताल के 215 दिन हो गए हैं लेकिन प्रदेश सरकार अभी तक नींद से नही जाग पाई है। ये अब तक का सबसे ज्यादा दिनों तक चलने वाला अनशन हैं। इतने दिन होने के बाद भी सरकार कोई सुध नही ले रही है। सरकार के मंत्रियों को भगवान सद्बुद्धि प्रदान करें इसके लिए हवन किया जा रहा है। आज शहरी मंत्री सुरेश भारद्वाज के लिए यज्ञ किया गया।
+ There are no comments
Add yours