महंगाई बेरोजगारी के खिलाफ शिमला में कांग्रेस ने निकाली जनजागरण रैली

1 min read

शिमला(सुरेंद्र राणा) महंगाई को मुद्दा बनाकर उपचुनाव में भाजपा को करारी शिकस्त देने के बाद कांग्रेस विधानसभा चुनावों में भी महंगाई को हथियार बनाने जा रही है। देश व प्रदेश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने राजधानी शिमला में प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने मुख्यालय राजीव भवन से अंबेडकर चौक चौड़ा मैदान तक जनजागरण रैली निकाली।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनजन तक जाकर सरकार की जनविरोधी नीतियों से अवगत करा रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई सुरसा की तरह मुहँ फैला रही है।

पेट्रॉल डीजल के अलावा खाद्य पदार्थों के दाम आसमान छू रहे है। उन्होंने कहा कि यह सरकार देश की सम्पतियों को बेच रही है कानून व्यवस्था लगातार गड़बड़ा रही है। राठौर ने कहा कि कांग्रेस लगातार अपनी विपक्ष की भूमिका निभा रही रही है। भाजपा सरकार की इन नीतियों को दरकिनार कर लोगों ने उन्हें उपचुनाव में दरकिनार किया है। विधानसभा चुनावो में भी जनता भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाएगी।

वन्ही पुलिस के मामले पर राठौर ने कहा कि यह सवेदनशील व गम्भीर विषय है सरकार को इस विषय पर समय रहते बात करके सुलझाना चाहिए। अगर मामला बिगड़ता है तो इसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी।

 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours