10 दिवसीय शिमला विंटर कार्निवल का सीएम सुक्खू ने किया आगाज़, सीएम सुक्खू ने महिलाओं के साथ मॉल रोड पर डाली महानाटी, 24 घंटे खुले रहेंगे होटल रेस्तरां, अतिथि देवों भव की परंपरा का पालन करने का आग्रह, झूमने वाले पर्यटकों को हवालात की जगह होटल छोड़ने के सीएम ने पुलिस को निर्देश

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा; राजधानी शिमला में दस दिवसीय विंटर कार्निवल का आगाज हो गया है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सांस्कृतिक दलों को हरी झंडी दिखा कर कार्निवल का शुभारंभ किया और महिलाओं के साथ मॉल रोड पर महा नाटीडाली। शिमला विंटर कार्निवल में हिमाचल प्रदेश की संस्कृति की झलक के साथ साथ पंजाबी गायक सतिंदर सरताज सहित कई नामी कलाकारों की प्रस्तुतियां की आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश अतिथि देवों भव की परंपरा का पालन करते हुए आगे बढ़ रहा है। पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए सरकार ने 24 घंटों होटल रेस्तरां खुले रखने के निर्देश दिए हैं ताकि कोई पर्यटक भूखा न रहे। साथ ही पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि अगर कोई पर्यटक ज्यादा झूम जाए तो उसे हवालात न भेजें बल्कि सम्मान सहित होटल पहुंचाने का काम करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटको को आकर्षित करने के सरकार नए नए कार्यक्रम आयोजित कर रही है विंटर कार्निवल भी उन्हीं में से एक है। धर्मशाला और मनाली में भी पर्यटकों के लिए विंटर कार्निवल आयोजित किए जा रहे हैं।

दस दिन तक चलने वाले विंटर कार्निवाल में सतिंदर सरताज, शबाब साबरी समेत 20 से ज्यादा लोक गायक प्रस्तुति देंगे। पुलिस, होमगार्ड और सेना के बैंड भी कार्निवाल में नजर आएंगे। इसके अलावा मिस कार्निवाल, वॉयस ऑफ शिमला, प्रिंस और प्रिंसेस जूनियर, स्ट्रांगेस्ट यूथ ऑफ शिमला, साइकिलिंग, क्राफ्ट मेला, लिट फेस्ट जैसे कार्यक्रम इस बार आकर्षण रहने वाले हैं।विंटर कार्निवल में 100 से ज्यादा स्टॉल्स लगे हैं जहां पहाड़ी व्यंजन खाने के लिए मिल रहे हैं। साथ ही इस बार माल रोड पर पहाड़ी वेशभूषा में परेड भी निकालेंगे। भाषा एवं संस्कृति विभाग की कल्चरल परेड होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *