हिमाचल के लाहौल स्पीति में भूकंप के झटकें:दो बार कांपी धरती

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में देर रात दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। पहली बार रात नौ बजकर 30 मिनट पर दो से तीन झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.2 आंकी गई। इसे महसूस करने के बाद कुछ लोग अपने घरों से बाहर निकल गए।

दूसरी बार रात 10 बजकर 7 मिनट पर दोबारा लाहौल स्पीति की धरती कांप उठी। इसकी तीव्रता पहले भूकंप से कम 3.1 आंकी गई। भूकंप के झटके जमीन के भीतर 10 किलोमीटर तक की गहराई में महसूस किए गए। गनीमत यह रही कि इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

बार-बार भूकंप से लोग डरे व सहमे हुए हैं, क्योंकि भारी बारिश के आई आपदा जिले में पहले ही खूब तबाही मचा चुकी है। बताया जा रहा है कि हिमाचल के साथ साथ जम्मू के कुछ भागों में भी हल्के झटके महसूस किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *