भारत ने 22 पाकिस्तानी कैदियों को वतन वापस भेजा:मछली पकड़ते समय नाव भटककर भारतीय सीमा में प्रवेश कर गई थी

Spread the love

पंजाब दस्तक: सीमा सुरक्षा बल सहायक कमांडेंट रण सिंह ने बताया कि भारत सरकार की तरफ से 22 पाकिस्तानी कैदियों को रिहा कर उनके वतन वापस भेजा गया। भारतीय सुरक्षा बल ने कैदियों को पाकिस्तान रेंजर्स के अधीक्षक असीम जलील के सुपुर्द किया। इसमें 10 सिविल कैदी अमृतसर की सेंट्रल जेल में थे। जिनके खिलाफ तरनतारन, पठानकोट, फिरोजपुर व अन्य जिलों की थानों में केस दर्ज था।

जबकि 9 मछुआरे व 3 पाक सिविलियन गुजरात के जाम नगर स्थित जेल में कैद थे। पेशावर निवासी शमसाद खान और बशीर खान गुजरात के जामनगर से रिहा हुए। इसके अलावा रिहा कैदियों में पाक जासूस जावेद इकबाल जिला उकारा, जलकर नैन हैदर निवासी जिला माहीवाल, मो. मुस्ताक निवासी लाहौर, मोहम्मद सोहिला वासी जिला थानेवाल, मोहम्मद असलम, इकबाल, इमरान, मंजूर अहमद, गुलाम दस्तरी, अकील व अन्य शामिल हैं।

मछुआरों ने अपने वतन पाक लौटते समय बताया कि एक नाव से समुद्र में मछली पकड़ रहे थे जो भारतीय जल सीमा में प्रवेश कर गई। उन्हें गिरफ्तार कर गुजरात ले जाया गया। अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। आज वह अपने साथियों सहित रिहा होकर अपने वतन जा रहे हैं। भारत सरकार के इस काम से दोनों ही देशों के बीच आपसी सौहार्द को बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *