हिमाचल में लोगों की आमदनी बढ़ी: डेवलपमेंट वर्क बजट में 20.45% की कटौती

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय में बढ़ौतरी हुई है। यह अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा संकेत है, लेकिन चालू वित्त वर्ष 2022-23 में कैपिटल एक्सपेंडीचर ( पूंजिगत व्यय) में 20.45 प्रतिशत की कमी आई है। यानी सड़क, स्कूल, रेल, भवन निर्माण इत्यादि के काम के लिए 20.45% की कटौती की गई, जबकि बीते साल कैपिटल एक्सपेंडीचर पर 32.72% बजट खर्च किया गया।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू द्वारा गुरुवार को विधानसभा में टेबल की गई इकोनॉमिक सर्वे (आर्थिक सर्वेक्षण) रिपोर्ट 2022-23 के अनुसार, कैपिटल एक्सपेंडीचर के अलावा ग्रोथ रेट में भी एक फीसदी की कमी आई है। रिपोर्ट के अनुसार आमदनी का ज्यादातर हिस्सा सैलरी, पेंशन, सब्सिडी और पुराने ऋण के भुगतान पर खर्च हो रहा है। इससे डवलपमेंट वर्क के लिए पैसा नहीं बच पा रहा।

इकोनॉमिक सर्वे में दावा किया किया गया कि इस साल प्रति व्यक्ति आय बढ़कर 2,22,227 रुपए होगी। बीते साल यह 2,01,271 रुपए थी। इसमें 20,956 रुपए सालाना बढ़ोतरी हुई है। हिमाचल की प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय स्तर की अनुमानित आय से 51,467 रुपए ज्यादाहै।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *