हिमाचल में पूर्व विधायक कालिया की कांग्रेस में वापसीः BJP को कहा अलविदा; दिल्ली में राजीव शुक्ला ने दिलाई सदस्यता; बना सकते है प्रत्याशी

Spread the love

शिमला,सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के गगरेट विधानसभा से पूर्व विधायक राकेश कालिया की 18 महीने बाद पार्टी में वापसी हो गई है। दिल्ली में आज सुबह प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर जॉइनिंग दी। गगरेट विधानसभा उप चुनाव में अब राकेश कालिया को कांग्रेस का प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चाएं है।

बता दें कि साल 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का टिकट कटने पर पूर्व विधायक राकेश कालिया ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था। उस दौरान कांग्रेस ने युवा चैतन्य शर्मा को टिकट दिया था। चैतन्य शर्मा गगरेट से चुनाव जीत गए थे।

हिमाचल में राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद स्पीकर ने चैतन्य को डिस्क्वालिफाइ किया। अब यहां एक जून को उप चुनाव होना है। कांग्रेस के बागी चैतन्य शर्मा को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। चैतन्य ने जिस दिन भाजपा जॉइन की, राकेश कालिया ने उसी दिन BJP को अलविदा कह दिया था। आज उन्होंने विधिवत तौर पर पार्टी जॉइन कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *