व्यवस्था परिवर्तन की बात करने वाली सुक्खू सरकार आज करेगी बजट पेश, कर्ज के बोझ में डूबे प्रदेश के लोगों को बजट से काफ़ी उम्मीद

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज अपना पहला बजट प्रस्तुत करेंगे। CM सुक्खू से हर वर्ग राहत की आस लगाए बैठा है।

सरकार लगातार कर्ज का रोना रो रही है कि प्रदेश कर्जे में डूबा हुआ है, उसे देखते हुए सभी को राहत मिलने के कम आसार हैं, लेकिन CM सुक्खू महिलाओं को 1500 रुपए देने का ऐलान कर सकते हैं। इसी तरह कांग्रेस पार्टी की एक लाख नौकरी की गारंटी को लेकर भी मुख्यमंत्री आज बड़ी घोषणा कर सकते हैं।

फाइनेंशियल ईयर 2023-24 के दौरान 10 से 15 हजार पदों पर भर्तियों का मुख्यमंत्री ऐलान कर सकते हैं।

आज के बजट में कर्मचारियों व पेंशनरों को कुछ सौगात मिल सकती है, क्योंकि इनका लगभग 11 हजार करोड़ सरकार के पास पेंडिंग है। संभव है कि आज या तो नए वेतनमान का एरियर या फिर DA की एक किश्त की घोषण CM कर सकते हैं। ओपीएस की बहाली कैबिनेट में कर दी गई है, लेकिन आज के बजट में मुख्यमंत्री ऐलान कर सकते हैं कि किस तरह OPS को रेगुलेट किया जाएगा।

आज के बजट में पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा और इलेक्ट्रिक बसों को लेकर बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं। रोबोटिक सर्जरी और पहले चरण में 8 से 10 विधानसभा क्षेत्रों में डे बोर्डिंग स्कूल खोलने की घोषणा मुख्यमंत्री कर सकते हैं।

डे बोर्डिंग स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम, बड़े बड़े खेल मैदान, स्विमिंग पूल जैसी मॉडर्न सुविधाएं देने की CM घोषणा कर सकते हैं। डीजल वाहनों को बदलने और इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर भी आज के बजट में CM बड़े ऐलान कर सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *