वन्य प्राणी सप्ताह के समापन पर गेयटी थियेटर में विजेता प्रतिभागियों को सीएम ने किया सम्मानित, बोले वन्य प्राणियों के संरक्षण के लिए सरकार कर रही काम, मोनाल को गोद लेने की भी की घोषणा

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा; वन्य प्राणी सप्ताह के समापन अवसर पर आज शिमला के गेयटी थियेटर में आयोजित कार्यक्रम में सीएम सुखविंदर सुक्खू ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। 2 से 8 अक्टूबर तकमानव और वन्य प्राणी सह अस्तित्व पर आयोजित वन्य प्राणी सप्ताह में अनेक प्रतियोगिताओ के विजिताओं को सीएम ने सम्मानित किया।

सीएम ने कहा कि वन्य प्राणी संस्कृति का हिस्सा है। सरकार ने बजट को भी जलवायु और पर्यावरण की दृष्टि से तैयार किया। हिमाचल सरकार प्रदेश को ग्रीन राज्य बनाने के लिए काम कर रही है। वनो के सरक्षण के लिए वन मित्र और फारेस्ट गार्ड की भर्ती करने जा रही हैँ तकि वनों को बचाया जा सके। मुख्यमंत्री ने मोनाल को गोद लेने की बात कही।

जम्मू कश्मीर और हरियाणा के चुनाव नतीजे को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी शुरूआती रुझान है हिमाचल प्रदेश के चुनाव में भी शुरुआत में ऐसे ही रुझान देखने को मिले थे उन्होंने कहा कि दोनों जगहों पर पांच बजे तक स्थिति साफ हो जाएगी उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *