राजेंद्र राणा के समर्थन में आई सुजानपुर व जिला कांग्रेस बोले जहां राणा वहां हम, हुई है अनदेखी

Spread the love

हमीरपुर, काजल: सुजानपुर ब्लॉक कांग्रेस व जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा। कि विधानसभा अध्यक्ष ने 6 विधायकों के निष्कासन का फैसला जल्दबाजी में लिया है। उन्होंने इस फैसले को असंवैधानिक बताया और गहरा आक्रोश व्यक्त किया। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री के गृहजिला से 5 में से 3 और उनके ही लोकसभा क्षेत्र हमीरपुर से कुल प्रदेश के 9असंतुष्ट विधायकों में से 6 असंतुष्ट हैं। जो कि मुख्यमंत्री और कांग्रेस हाईकमान के लिए गंभीर आत्मचिंतन का विषय है।

राजेंद्र राणा और सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की उपेक्षा के कारण आम लोगों में भारी रोष व्याप्त है। तमाम पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि सर्वोच न्यायालय से इन्हे न्याय मिलेगा और हम जनता की अदालत में भी जायेंगे। सुजानपुर की सारी जनता हर परिस्थिति में राजेंद्र राणा के साथ खड़ी है ।

पत्रकारवार्ता को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति प्रकाश,जिला महासचिव जोगिंद्र ठाकुर,जिला उपाध्यक्ष लेख राज ठाकुर,ब्लॉक कांग्रेस महासचिव अशोक राणा,महिला शहरी कांग्रेस अध्यक्ष परवीन सोनिया ,सोनी कुमारी व तमाम वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *