ये हैं हिमाचल के टॉप-5 रईस उम्मीदवार

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल विधानसभा चुनाव के करोड़पति और अरबपति उम्मीदवार खूब चर्चा में हैं। नॉमिनेशन भरने वाले 785 दावेदारों में चौपाल से मौजूदा BJP विधायक, बागवान एवं बिल्डर बलवीर वर्मा उर्फ बिटू 1.25 अरब की संपत्ति के साथ सबसे रईस हैं।

टॉप-5 रईस उम्मीदवारों की लिस्ट में 4 कांग्रेस नेता हैं। इनमें 3 नेता पुत्र हैं। दूसरे पायदान पूर्व मंत्री जीएस बाली के बेटे एवं नगरोटा से कांग्रेस प्रत्याशी रघुबीर सिंह बाली और तीसरे पायदान पर छह बार के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह है।

अमीर उम्मीदवारों में चौथे नंबर पर चौपाल से कांग्रेस प्रत्याशी रजनीश किमटा और 5वें स्थान पर पालमपुर से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बीबीएल बुटेल के बेटे आशीष बुटेल हैं।

बलवीर वर्मा के पास कई लग्जरी गाड़ियां भी

बलवीर वर्मा की 125 करोड़ की संपत्ति में से इनके पास 4.31 करोड़ (43020083) की चल संपत्ति और 121.40 करोड़ (12140,00000) अचल संपत्ति है। इसमें 18 करोड़ पैतृक संपत्ति है। शेष संपत्ति उन्होंने खुद बनाई है।

बलवीर वर्मा कई लग्जरी गाड़ियों के मालिक हैं। उनके पास एक मर्सिडीज बेंज, एक बीएमडब्ल्यू, एक रेंज रोवर, एक जीप है।

रघुवीर सिंह बाली के पास 13.07 करोड़ (130696393) की चल संपत्ति अपने नाम, पत्नी के पास 1.58 करोड़ (15721767) और 26.09 लाख (2608882) लाख की चल संपत्ति बच्चे के पास है। चल और अचल संपत्ति को मिलाकर बाली के पास 1.04 अरब (1034245068 ) की संपत्ति है। इनके पास भी होंडा स्पलैंडर, मर्सिडीज को मिलाकर कुल 6 गाड़ियां हैं।

1.02 अरब के मालिक युवा विक्रमादित्य

शिमला ग्रामीण से MLA विक्रमादित्य के पास 6.97 करोड़ (69735691) की चल संपत्ति अपने नाम, 4.08 करोड़ (40833765) पारिवारिक संपत्ति चल संपत्ति और 90.34 करोड़ (903391586) की अचल संपत्ति इनके नाम है। कुल मिलाकर इनके पास 1.02 अरब (1013961042) की चल-अचल संपत्ति है।

विक्रमादित्य सिंह के पास 28 लाख की फॉर्च्यूनर कार, 30 लाख की फोर्ड एंडेवर और 5.20 लाख की नेक्सा कार है।

31.25 करोड़ की संपत्ति के मालिक किमटा

चौपाल से कांग्रेस प्रत्याशी रजनीश किमटा के पास 37,89,297 की चल संपत्ति अपने नाम, 2,31,59,261 की अचल संपत्ति पत्नी के नाम, 30,00,000 बच्चे के नाम यानी कुल चल संपत्ति 2,99,48,558 करोड़ है। किमटा के नाम 22,00,00,000 की अचल संपत्ति, पत्नी के नाम 6,25,00,000 की संपत्ति, कुल मिलाकर 31,24,48,558 करोड़ की चल व अचल संपत्ति रजनीश किमटा के पास है।

इनके पास 10.72 लाख की होंडा सिटी, 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 80 लाख मर्सिडीज, 25 लाख की जेसीबी, 30 लाख की इनोवा कार है। इनके पास 25 लाख का सोना अपने नाम और पत्नी के पास 65 लाख के जेवर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *