मोहाली, सुरेंद्र राणा: देश भर में बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा धूमधाम से मनाया गया। रावण मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों को जलाकर बुराई के अंत करने का संदेश दिया गया। मोहाली के वेव एस्टेट में भी दशहरा धूमधाम से मनाया गया।
रावण, मेघनाथ, कुंभकरण के पुतलों का दहन किया गय। दशहरा कार्यक्रम में वेव एस्टेट मोहाली के अध्यक्ष मनोज कुमार वेव एस्टेट मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सत्य नारायण शर्मा, जॉय होम फ्लैट्स के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, सविता , बीजेपी के राज्य प्रवक्ता हरदेव सिंह ऊभा सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
