भाजपा सांसद कश्यप ने किया शिमला के लिए रिकॉर्ड तोड़ कार्य, कांग्रेस से सर्टिफिकेट की नहीं आवश्यकता : सुरेश भारद्वाज

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि शिमला संसदीय क्षेत्र से वर्तमान सांसद सुरेश कश्यप ने रिकॉर्ड तोड़ सांसद निधि खर्च की है, जहां कोविड संकटकाल के समय दो साल तक सांसद निधि प्राप्त नहीं हुई थी, उसके बावजूद भी भाजपा सांसद ने 100 प्रतिशत से ज्यादा पैसा खर्च किया है।

उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी केवल मात्र दुष्प्रचार में विश्वास रखती है और केवल मात्र वर्तमान सांसद की छवि खराब करने का प्रयास कर रही है। हम कांग्रेस पार्टी के नेताओं से पूछना चाहते हैं कि 6 बार के पूर्व सांसद केडी सुल्तानपुरी ने अपनी सांसद निधि को कहां-कहां खर्च किया उसका पूर्व विवरण इनको जनता के समक्ष रखना चाहिए।

उन्होंने कहा की 2019 से 2024 तक पांच साल में भाजपा सांसद ने 19 करोड़ की सांसद निधि से बढ़कर 19,30,45,875 की सांसद निधि खर्च की जो की एतिकासिक है। जैसा की विदित है हर सांसद को प्रतिवर्ष 5 करोड़ की सांसद निधि स्वीकृत होती है और इस कार्यकाल के दौरान 2 साल के लिए कोविड संकटकाल के समय सांसद निधि प्राप्त ही नहीं हुई।

उन्होंने कहा की भाजपा सांसद ने शिमला जिला में 7,26,65,000, सोलन जिला में 5,44,47,875 और सिरमौर में 6,59,33,000 की राशि स्वीकृत करी है। यानी कुल राशि 19,30,45,875 स्वीकृत हुई है।

अगर हम विधानसभा क्षेत्र अनुसार बात करें तो शिमला जिला के अंतर्गत 7 विधानसभा क्षेत्र आते हैं जिसके लिए सुरेश कश्यप ने चौपाल में 98,00,000, जुब्बल कोटखाई में 1,29,25000, कसुंपटी में 1,05,15,000, रोहड़ू में 1,13,75,000, शिमला ग्रामीण में 1,30,30,000, शिमला शहरी में 58,00,000 और ठियोग में 9,22,00,000 की राशि स्वीकृत की। इसी प्रकार सोलन जिला के अंतर्गत 5 विधानसभा क्षेत्र आते हैं जिसमें अर्की में 1,43,89,000, दून में 98,50,000, कसौली में 1,12,33,875, नालागड़ में 80,75,000 और सोलन में 1,09,00,000 को राशि स्वीकृत की। सिरमौर जिला में भी 5 विधानसभा क्षेत्र आते हैं जिसमें कश्यप ने नाहन में 1,66,53,000, पच्छाद में 1,79,50,000, पोंटा साहिब में 68,70,000, शिलाई में 1,20,10,000 और श्री रेणुका जी में 1,24,50,000 की राशि स्वीकृत की।

उन्होंने कहा की भाजपा सांसद ने मोदी सरकार की मदद से शिमला सांसद क्षेत्र में उत्तम कार्य किए है जो की अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। आईआईएम धौलाकुआं जिला सिरमौर के लिए केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत राशि 309 करोड़ है, मेडिकल कॉलेज नहान भवन की स्वीकृत राशि 370 करोड़, रेणुका बिजली डैम की स्वीकृत राशि 6946.99 करोड़, ग्रीन कॉरिडोर एन. एच. 707 पांवटा साहिब – राजवन शिलाई हाटकोटी के लिए स्वीकृत राशि 1426 करोड़, राष्ट्रीय केंद्र रोग नियंत्रण लैब के 3 कमरे भी स्वीकृत हो चुके हैं, मेडिकल डिवाइस पार्क नालागड़ 5000 करोड़, चंडीगढ़ बद्दी रेलवे लाइन 1540.15 करोड़, सुन्नी पावर प्रोजेक्ट 382 मेगावॉट 2614.51 करोड़, परमाणु शिमला फोरलेन 2730 करोड़, चंडीगढ़ बद्दी फोर लेन 452 करोड़, सीपेट बद्दी 46 करोड़, 54 करोड़ की लागत से प्रस्तावित ठियोग बाईपास और अनेकों काम सांसद सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में किए गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *