पंजाब, सुरेंद्र राणा, पंजाब के CM भगवंत मान ने प्रदेश में इंडस्ट्रियल क्षेत्र के विकास और उद्योगपतियों को अनुकूल माहौल प्रदान करने के लिए सुझाव मांगे है। उन्होंने एक वॉट्सऐप नंबर और ईमेल आईडी जारी किया है, जिस पर उद्योगपति और अन्य लोग पंजाब सरकार को अपने सुझाव दे सकते हैं।
CM मान द्वारा जारी वॉट्सऐप नंबर (81948-91948) पर लोग अपने सुझाव भेज सकते हैं। इसके अलावा ईमेल आईडी punjabconsultation@gmail .com पर भी ई-मेल की जा सकती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को रंगला पंजाब बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा यह एक नई पहल की गई है।
रेवेन्यू और रोजगार बढ़ने की उम्मीद CM ने कहा कि पंजाब में जब कारोबार बढ़ेगा तो रेवेन्यू आएगा और लोगों को रोजगार भी मिलेगा। उद्योगपतियों और लोगों के सुझावों के अनुसार प्रदेश सरकार इंडस्ट्रियल विकास की नीति तैयार करेगी। AAP सरकार लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध है। जिस तरह बिजली, मोहल्ला क्लीनिक और नहरी पानी के संबंध में लोगों से सुझाव मांगे और फिर उनके अनुसार लागू सुविधा के नतीजे सभी के सामने हैं।
मान ने कहा कि पंजाब में अब बिजली बिल जीरो आ रहे हैं। मोहल्ला क्लीनिक में 35 लाख से अधिक लोग दवाइयां लेकर ठीक हुए हैं। उन खेतों में भी नहरी पानी पहुंचा, जहां 35-40 साल से पानी नहीं देखा गया था। उन्होंने लोगों से अपने कीमती सुझाव देने की अपील की है, ताकि प्रदेश के इंडस्ट्रियल क्षेत्र को बढ़ावा
दिया जा सके।
