चन्नी, बादल समेत 80 पूर्व विधायक कर रहे विस स्टीकर का दुरुपयोग, आप ने लगाए आरोप

Spread the love

पंजाब, ब्यूरो: पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस और अकाली दल के पूर्व विधायकों ने विधानसभा से वाहनों के लिए दिए गए स्टिकरों का दुरुपयोग किया है। पार्टी की ओर से कहा गया है कि पंजाब के लोगों ने जिनकी राजनीति को खारिज कर दिया है, वे अब पूर्व में मिले विशेषाधिकारों का दुरुपयोग करना बंद कर दें।

शनिवार को पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने आश्चर्य जताया कि पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल सहित 80 पूर्व विधायकों ने चुनाव हारने के महीनों बाद भी अपने विधानसभा स्टिकर वापस नहीं किए हैं।

उन्होंने कहा कि विधानसभा ने अब सभी पूर्व विधायकों को सदन के पिछले कार्यकाल के दौरान जारी किए गए विधायक स्टिकर वापस करने के लिए नोटिस भेजा है, जो कानून के अनुसार चुनाव हारने के बाद उन्हें समर्पण करना होता है। मान सरकार अब इन सब चीजों पर रोक लगाएगी। सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने की किसी को भी अनुमति नहीं दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *